हिमाचल में टला बड़ा हादसा, एलायंस एयर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग...डिप्टी CM भी थे सवार

शिमला के जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट पर दिल्ली से शिमला आ रहे एलायंस एयर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान प्लेन में प्रदेश के डिप्टी सीएम और डीजीपी भी मौजूद थे।
शिमला एयरपोर्ट पर शिमला में एलायंस एयर की इसरजेंसी लैंडिंग। विमान में सवार थे डिप्टी सीएम, डीजीपी
शिमला में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।
Published on
Updated on

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां दिल्ली से आ रहे एलायंस एयर के विमान की शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि प्लेन को आधे रनवे पर ही ब्रेक लगाकर रोक दिया गया। फ्लाइट में प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा भी सफर कर रहे थे। विमान में आई तकनीकी खामियों की जांच की जा रही है।

शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ही अचाकन प्लेन का टायर फट गया जिससे हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल कर  प्लेन को रोका गया। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

रनवे से बाहर जाता विमान तो होता बड़ा हादसा

शिमला एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्री सकते में आ गए। गनीमत रही टायर फटने के बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल कर प्लेन को आधे रनवे पर ही रोक दिया। यदि विमान रनवे से बाहर चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।  करीब 15 मिनट तक यात्रियों को विमान में ही बैठाए रखा गया। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। घटना के कारण अगली फ्लाइट रद्द कर दी गई।

डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

प्लेन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल अग्निहोत्री भी सवार थे। डिप्टी सीएम किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। आज वह डीजीपी के साथ शिमला लौट रहे थे, इसी दौरान ये घटना हो गई। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि विमान अपने निर्धारित स्थान से आगे चला गया था। इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण जोर का झटका लगा था। विमान में क्या गड़बड़ी आई इसकी जांच की जाएगी। फ्लाइट रद्द होने के चलते कई विधायक भी धर्मशाला नहीं आ पाए हैं। वहीं विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह नागरिक उड्डयन मंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com