-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- What Are The Benefits Of Eating Capsicum
शिमला मिर्च है या अमृततुल्य औषधि, जानिए इसके अनमोल फ़ायदे
- Written By: सीमा कुमारी
शिमला मिर्च भारतीय व्यंजनों में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में से एक है। चाहे वह पनीर टिक्का हो, या आपके पसंदीदा इंडो-चाइनीज व्यंजन। पोषक तत्वों से भरपूर शिमला मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

शिमला मिर्च खाने के फायदे (सो.सोशल मीडिया)
Benefits of capsicum:पोषक तत्वों से भरपूर शिमला मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका स्वाद न सिर्फ हमारे खाने को मज़ेदार बनाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ज्यादातर लोग इसे केवल स्वाद के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन शिमला मिर्च में छिपे पोषण के भंडार के बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। आइए जानते हैं कि शिमला मिर्च के सेवन से होने वाले फायदे-
आंखों की रोशनी बढ़ाए
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन-A और कैरोटेनॉयड्स होती हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में बहुत ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं। ये आपकी रेटिना को ऑक्सीडेटिव क्षति से भी बचाता है और नेत्र रोगों, मोतियाबिंद और अंधेपन के जोखिम को भी कम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
MP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक
शिमला मिर्च में विटामिन-A और C भरपूर मात्रा में पाया जाता है,जिससे इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
हड्डियों होती हैं मजबूत
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, शिमला मिर्च में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है, ऐसे में शिमला मिर्च का सेवन हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
बता दें, शिमला मिर्च में फ्लेवनॉयड नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव क्षति होने से बचाव करता है। इसके अलावा, लाल शिमला मिर्च में कैप्सेंथिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन को हनिकारक UV रेज से बचाता है।
पेट को रखता है हेल्दी
शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और जठरांत्र संबंधी विकारों को रोकने में मददगार होता है।
आयरन की कमी को करता है दूर
शिमला मिर्च में आयरन और अन्य विटामिंस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो खाने में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।
कैंसर का खतरा कम करे
शिमला मिर्च में कई ऐसे तत्व पाए जाते है जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाने में मददगार है। इसमें एपिजेनिन, ल्यूपॉल और कैप्सियेट, कैरोटोनॉयड शामिल हैं। ये कैंसर से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट हैं।
What are the benefits of eating capsicum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMराजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 10:12 PMमराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
Jul 09, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM










