-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- This Technology Will Identify Cervical Cancer Through Pictures In 30 Seconds
Cervical Cancer: अद्भुत चमत्कार! सिर्फ 30 सेकंड में तस्वीरों के जरिए कैंसर की पहचान करेगी ये तकनीक, 90 फीसदी बताया असरदार
- Written By: दीपिका पाल
भारत के तकनीक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसा स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में सफलता हासिल की है, जो कैंसर का इलाज तुरंत करता है वह भी बस तस्वीरों के माध्यम से।

सर्वाइकल कैंसर की जांच हुई आसान (सौ.सोशल मीडिया)
Cervical Cancer : कैंसर की बीमारी दुनियाभर की गंभीर बीमारियों में से एक है इसके कई प्रकार है जो शरीर के एक-एक अंग को प्रभावित करते है। हाल ही में सर्वाइकल कैंसर के रोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है जो इस बीमारी के खतरे को कम करने सर्वोत्तम प्रयास है। यहां पर भारत के तकनीक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसा स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में सफलता हासिल की है, जो कैंसर का इलाज तुरंत करता है वह भी बस तस्वीरों के माध्यम से।
इस तकनीक में किसी भी प्रकार के इंटरनेट और बिजली की आवश्यकता नहीं होती है। इस तकनीक के जरिए जांच को 90 फीसदी असरदार बताया गया है। चलिए जानते हैं कहां हुई इसकी जांच।
इस कंपनी के स्वदेशी मॉडल ने किया काम
आपको बताते चलें कि, इस तकनीक को पुणे स्थित स्टॉर्ट कंपनी पेरिविंकल टेक्नोलॉजीज ने तैयार किया है। जहां पर इस स्वदेशी एआई आधारित उपकरण को स्मार्ट स्कोप का नाम दिया है जो केवल 30 सेकंड में तस्वीरों के जरिये कैंसर स्क्रीनिंग करने में सक्षम है। यह महिलाओं में घावों और संक्रमणों के साथ गर्भाशय ग्रीवा की असामान्यताओं का शीघ्र पता लगाने में बेहतर साबित हुआ है। इस जांच को सक्षम बनाने के लिए कंपनी ने स्मार्ट स्कोप तकनीक का परीक्षण 3.50 लाख से अधिक महिलाओं पर किया था जिसके परिणाम में पांच हजार महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की जानकारी मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Ashwagandha Vs Shatavari: महिलाओं के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है ज्यादा फायदेमंद?
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
यूएस एफडीए और भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से अनुमति मिलने के बाद उसे जिला और ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य सेवाओं में भी शामिल किया जा रहा है।
6 देशों से मिल चुकी है अनुमति
इस खास तरह की तकनीक को भारत के साथ-साथ अमेरिका, चीन और इस्राइल सहित छह देशों में अनुमति मिल चुकी है। वहीं पर यह स्वदेशी मॉडल एक स्क्रीन और रिमोट के जरिये काम करता है। एक टॉर्च रूपी रिमोट पर लगे कैमरे से तस्वीरें ली जाती हैं और एआई एल्गोरिदम उनका विश्लेषण करने में मदद करती है।एमईआईटीवाई नैसकॉम सीओई के सीईओ संजीव मल्होत्रा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक ऐसा रोग है, जिसे केवल समय पर पहचान कर ही प्रभावी रूप से इलाज किया जा सकता है। पंजाब के बठिंडा एम्स में इस एआई मॉडल पर काम किया जा रहा है। बताते चलें कि, सर्वाइकल कैंसर भारत और विश्व स्तर पर एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से 2022 में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, यह दुनियाभर में महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है। सालाना 6.60 लाख से ज्यादा महिलाओं में हर साल इस कैंसर की पहचान हो रही है। इसमें साढ़े 3 लाख के करीब मौतें भी हो रही है।
This technology will identify cervical cancer through pictures in 30 seconds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
Jun 27, 2026 | 02:37 PMनासिक में औद्योगिक विकास के लिए जिलाधिकारी का कड़ा रुख, ‘उद्योग मित्र’ बैठक में बिजली के लिए 10 करोड़ का ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:37 PMMaha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
Jun 27, 2026 | 02:37 PMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Jun 27, 2026 | 02:30 PMनासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
Jun 27, 2026 | 02:21 PMबैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
Jun 27, 2026 | 02:17 PMजबलपुर: शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, रेलवे और MPRDC को जारी किया नोटिस
Jun 27, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













