- Hindi News »
- Health »
- Take Care Of Your Health Like This For 9 Days Of Nautapa
Nautapa 2025: कहीं नौतपा बिगाड़ ना दें आपकी सेहत, गर्म हवाओं के दौरान 9 दिनों तक ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
मई के महीने में नौतपा यानि नौ दिनों तक गर्मी का मौसम बना होता है। 25 मई से 3 जून तक 9 दिन काफी ज्यादा तपने वाले है। इसे लेकर बदलते मौसम के साथ और नौतपा में अपनी सेहत का किस तरह से ख्याल रखना चाहिए जानते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

नौतपा के दौरान ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
Nautapa 2025: मई का महीना शुरू हो गया है इस महीने में गर्म हवाओं का तापमान सबसे तेज हो जाता है। गर्मी के मौसम में हर कोई अपनी सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल नहीं रख पाते है इसकी वजह से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। मई के महीने में नौतपा यानि नौ दिनों तक गर्मी का मौसम बना होता है। 25 मई से 3 जून तक 9 दिन काफी ज्यादा तपने वाले है। इसे लेकर बदलते मौसम के साथ और नौतपा में अपनी सेहत का किस तरह से ख्याल रखना चाहिए चलिए जान लेते हैं आज इस लेख में…
नौतपा के दौरान ऐसे बरतें सावधानियां
नौतपा के दौरान आपको खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतना चाहिए और खानपान को संतुलित रखना चाहिए। चलिए जान लेते हैं नौ दिनों में क्या खाएं और क्या नहीं…
1- नौतपा के दौरान आपको तेज गर्मी और पसीने से बचने के लिए सूती और हल्के कपड़े पहनना चाहिए। इस प्रकार के कपड़े का फैब्रिक पसीने को शरीर से सोखता है। इसके अलावा टाइट फिटिंग की बजाय आप कम फिटिंग वाले ही कपड़े पहनें। वहीं पर हाथ-पैर भी ढके रहने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
2- यहां पर नौतपा के नौ दिनों में आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत ना हो इसके लिए भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। सादे पानी के अलावा आप नारियल पानी, छाछ, सौंफ का शरबत, बेल का शरबत, आम पन्ना जैसी न्यूट्रिशन रिच ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है। हेल्दी ड्रिंक्स का ही सेवन करें और कोल्ड ड्रिंक्स से जरूर बचें।
3- नौतपा के दौरान भीषण गर्मी से बचने के लिए आपको कवर करके ही बाहर निकलना चाहिए। इसके लिए आप स्टॉल, कैप और छाते का यूज कर सकते हैं. सनग्लास जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से आंखों को भी नुकसान होता है।
4- नौतपा के दौरान हेल्दी रहने के लिए हेल्दी खानपान पर ध्यान देना चाहिए। आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर ठंडी तासीर वाले फूड्स ककड़ी, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर को शामिल कर सकते है। इसके अलावा मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा खाएं. इसके अलावा तोरई, लौकी, करेला, पुदीना, हरा धनिया को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं।
5- नौतपा के दौरान आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि, फिर बाहर गर्म मौसम से आए हैं और बहुत ज्यादा थकान है तो तुरंत एसी में नहीं बैठें। पहले घर में नॉर्मल टेम्परेचर पर पंखे की हवा में बैठें और कुछ देर बाद पानी पिएं या फिर फ्रूट्स का सेवन करें। किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है।
Take care of your health like this for 9 days of nautapa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














