वजन कंट्रोल करने से लेकर डाइजेशन के लिए फायदेमंद है सुपर ड्रिंक कांजी, जानिए किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए
हाल ही में सोशल मीडिया पर कांजी ड्रिंक की चर्चा जोरों पर है। यहां पर इस सीजनल ड्रिंक को पीने से कई तरह के फायदे मिलते है वहीं पर वजन कंट्रोल करने से लेकर डाइजेशन के लिए बेहतर होता है।
- Written By: दीपिका पाल
कांजी ड्रिंक की रेसिपी (सौ,सोशल मीडिया)
Kanji Healthy Drink: अच्छी सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जहां पर जरूरी होता है वहीं पर कई लोगों इस बात को नजर अंदाज कर देते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कांजी ड्रिंक की चर्चा जोरों पर है। यहां पर इस सीजनल ड्रिंक को पीने से कई तरह के फायदे मिलते है वहीं पर वजन कंट्रोल करने से लेकर डाइजेशन के लिए बेहतर होता है। चलिए जानते है इसके बारे में…
कैसी होती है कांजी ड्रिंक
यहां पर कांजी, एक तरह की सीजनल ड्रिंक होती है इसे गाजर, चुकंदर की सहायता से तैयार किया जाता है इसे आप घर पर आसान विधि के साथ तैयार कर सकते है। इस ड्रिंक को खास तौर पर फर्मेटेड प्रोबायोटिक ड्रिंक के तौर पर जाना जाता है और सेवन किया जाता है।
जानिए कांजी ड्रिंक पीने के फायदे
यहां पर कांजी ड्रिंक पीने के फायदे होते है इसके बारे में आपको जानना जरूरी है ताकि अगर आप किसी हेल्थ समस्याओं से पीड़ित हो तो आपको आराम मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
Coconut Water Side Effect: हर किसी के लिए हेल्दी नहीं नारियल पानी, इन 6 लोगों को कर सकता है नुकसान
Benefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
जानिए कांजी ड्रिंक पीने के फायदे
यहां पर कांजी ड्रिंक पीने के फायदे होते है इसके बारे में आपको जानना जरूरी है ताकि अगर आप किसी हेल्थ समस्याओं से पीड़ित हो तो आपको आराम मिल सके।
1-अगर आप कांजी ड्रिंक का सेवन करते है तो यह वजन को कंट्रोल करने का काम करता है कहते हैं ये पेट की चर्बी को कम करने का काम करता है।
2-कांजी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के होने से इंफेक्शन से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
3-कांजी का सेवन करने से पाचन तंत्र की क्रिया को मदद मिलती है और आपका डाइजेशन बेहतर होता है।
4-कांजी को त्वचा के लिए भी फायदेमंद बताया गया है कांजी एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन से भरपूर है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और रूखेपन को रोकने में मदद कर सकता है।
5-कांजी, एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक है इसकी सहायता से शरीर से विषाक्त चीजें बाहर निकलती है औऱ शरीर मजबूत होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन
बताया जाता है कि, कांजी का सेवन करने के फायदों के बारे में तो जान चुके है लेकिन इसके सेवन से कई लोगों की सेहत को नुकसान होता है। कांजी अम्लीय और मसालेदार हो सकती है. इसलिए संवेदनशील पेट वाले लोगों के लिए यह बहुत तीखी हो सकती है इसके अलावा एलर्जी की समस्या वालों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
