Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेल्फ केयर की तरफ बढ़ाएं कदम, खुद को फिट और यंग रखने के लिये अपनाएं ये टिप्स

अक्सर महिलाएं घर-परिवार का ख्याल रखने के पीछे खुद की सेहत के साथ खिलवाड़ कर देती हैं। इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे के साथ अच्छी हेल्थ के लिये आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके सेल्फ केयर की तरफ एक अच्छा कदम बढ़ा सकती हैं।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jul 23, 2024 | 06:12 PM

( सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 नवभारत डेस्क:  अगर आप भी परिवार की देखभाल में अपनी सेहत की अनदेखी कर देती हैं तो ऐसा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं, चाहे वो वर्किंग हों या होम मेकर, अपने घर-परिवार का ख्याल रखने के पीछे खुद की सेहत के साथ खिलवाड़ कर देती हैं और हेल्दी खाने से लेकर अच्छी नींद और सेल्फ केयर से कोसों दूर हो जाती हैं। इसका खामियाजा उन्हें उम्र के साथ लगातार खराब होती सेहत से चुकाना पड़ता है।

ऐसे में आपके लिये यह समझना जरूरी है कि दूसरों के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। कोरोना जैसी महामारी के बाद तो यह और जरूरी हो गया है। 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे के साथ अच्छी हेल्थ के लिये आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके सेल्फ केयर की तरफ एक अच्छा कदम बढ़ा सकती हैं।

हेल्दी डायट लें-

परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अपने खाने का भी ध्यान रखें। पोषण युक्त खाना खायें। वजन को नियंत्रित रखने के लिये तला-भुना और लो-फैट डायट लें। एक संतुलित डाइट लें ताकि शरीर के लिए जरूरी पोषण मिल सके। अधिक से अधिक फल, सब्जियां और प्रोटीन का सेवन करें। जंक फूड कम से कम खायें।

सम्बंधित ख़बरें

क्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?

परमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?

इजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया

Aaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!

जरूर करें एक्सरसाइज-

फिट रहने के लिये एक्सरसाइज या योग जरूर करें। मेडिटेशन भी आपको जरूर करना चाहिये। अगर एक्सरसाइज के लिये समय नहीं मिल पाता तो सीढ़ियां चढ़ना या पैदल चलने को रूटीन में जरूर शामिल करें।

छोड़े अनहेल्दी आदतें

अगर आप धूम्रपान या शराब का सेवन करती हैं तो इन अनहेल्दी आदतों को छोड़ दें। स्मोकिंग फेफड़ों और हृदय के लिये हानिकारक है। वहीं शराब लिवर को नुकसान पहुंचाता है। स्मोकिंग स्किन और प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करता है।

जरूर करायें रुटीन चेक अप

30 की उम्र के बाद महिलाओं को हर साल एक बार पूरे शरीर का चेकअप जरूर करवाना चाहिए। यह आपको स्वस्थ रखने और कई तरह की बीमारियों से बचाने में सहायक होगा।

लें भरपूर नींद

महिलाएं अक्सर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के चक्कर में अपनी नींद को अनदेखा कर देती हैं। फिर चाहे ऑफिस का काम हो या घर का कोई काम। दोहरी जिम्मेदारी निभाने के लिये वे अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ करती हैं। रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें। कम नींद लेने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यह आपकी मेंटल हेल्थ को खराब करने के साथ आपके चेहरे पर थकान और एजिंग के लक्षण के रूप में नजर आ सकता है। आपका स्ट्रेस लेवल भी इससे बढ़ सकता है।

विटामिन डी लेना जरूरी

महिलाओं को खासतौर से विटामिन डी इनटेक के प्रति जागरुक रहना चाहिये। खाने में कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें। विटामिन डी के लिये सुबह सूर्य की रोशनी में जरूर जायें, क्योंकि यह विटामिन डी स्रोत है। लेकिन, 10 बजे के बाद तेज धूप में जाने से बचें। इससे सन बर्न और एजिंग के लक्षण दिखना जैसी समस्यायें हो सकती हैं। सन स्क्रीन का प्रयोग करना बिल्कुल भी न भूलें।

महिलाएं इस इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे पर इन टिप्स को फॉलो करके अपने आप को हेल्दी रख सकती हैं।

Self care tips for women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2024 | 06:12 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.