-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know The Unique Benefits Of Drinking Palash Flower Tea
लाल-नारंगी पलाश के फूल में समाए हैं औषधीय गुण, जानिए इसकी चाय पीने के अनोखे फायदे
- Written By: दीपिका पाल
पलाश के फूल में कई सारे औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो आपके शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते है। आज हम आपको पलाश के फूलों से तैयार चाय के फायदों के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगी।

पलाश के फूलों की चाय (सौ.सोशल मीडिया)
Palash Tea Benefits: वैसे तो प्रकृति में कई चीजें उपस्थित है जिसका प्रयोग किसी ना किसी तरीके से होता है। वनस्पतियां और पेड़-पौधे तो आपको कई मिल जाएंगे लेकिन क्या आपने लाल-नारंगी फूल पलाश के बारे में जाना है कभी। केवल खूबसूरती के मामले में नहीं यह फूल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पलाश के फूल में कई सारे औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में मिलेंगे जो आपके शरीर में कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते है।
आज हम आपको पलाश के फूलों से तैयार चाय के फायदों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके शरीर में हमेशा से फायदेमंद रहेगी यह खासकर कफ और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करती है लेकिन इसके कई अद्भुत फायदे भी मौजूद है।
जानिए कैसे तैयार करें पलाश के फूल की चाय
यहां पर पलाश के फूलों से आप गुणकारी चाय घर पर बड़े ही आसान विधि के साथ बना सकते है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
क्या चाहिए
- पलाश के सूखे फूल
- साफ पानी
ऐसे बनाएं चाय
इन चीजों से चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल कर रख दें। इसके बाद उबलते पानी में आप पलाश के फूलों को डालें, इसके बाद आगे 5-7 मिनट तक ऐसे ही धीमी आंच पर उबालें। इस पानी को आप छन्नी की सहायता से छानकर एक कप में निकाल लें। इसमें मीठा स्वाद देने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते है।
किसे नहीं करना चाहिए सेवन
- गर्भवती और ब्रेस्टफीडि़ंग कराने वाली महिलाओं को पलाश के फूलों की चाय का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो इस खास चाय का सेवन डॉक्टर से सलाह लेकर करना चाहिए।
जानिए पलाश के फूलों की चाय पीने के फायदे
पलाश के फूलों की चाय बनाकर पीने से फायदा मिलता है जो इस प्रकार है..
1- इस चाय का सेवन करने से आपको सर्दियों में होने वाली समस्या पलाश की चाय कफ और पित्त दोष से राहत मिलती है। इन सभी दोषों को दूर करने का काम चाय करती है।
2- पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आप पलाश की चाय का सेवन करें। यह पेट में होने वाली समस्या अपच, कब्ज और एसिडिटी को दूर करती है।
3-इस चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं. यह गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
4- त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए आप पलाश के फूलों से तैयार चाय का सेवन कर सकते है। मुंहासों, दाग-धब्बों को दूर करने का काम करता है।
5-दिल की सेहत के लिए पलाश की चाय फायदा दिलाने का काम करती है। रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करती है।
Know the unique benefits of drinking palash flower tea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वायनाड आपदा को 2 साल पूरे, पीड़ितों ने मोमबत्तियां जलाकर अपनों को किया याद; प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Jul 30, 2026 | 11:56 AMसारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध
Jul 30, 2026 | 11:52 AMFriendship Day: सोशल मीडिया ने दोस्ती को किया मजबूत या बढ़ा दी दूरियां? जानें मजबूत रिश्ते बनाने के आसान टिप्स
Jul 30, 2026 | 11:50 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 30, 2026 | 11:50 AMIIT बॉम्बे के हॉस्टल में दूसरे वर्ष के छात्र का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, परिसर में फैली शोक की लहर
Jul 30, 2026 | 11:50 AMदतिया उपचुनाव: मतदाताओं में उत्साह, सड़क की मांग पर गांव में वोट बहिष्कार; कांग्रेस-भाजपा ने ठोकी जीत की ताल
Jul 30, 2026 | 11:48 AMExplainer: क्या है 5 फैमिली यूनिट्स फॉर्मूला? जिससे 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी! 8वें वेतन आयोग पर अपडेट
Jul 30, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














