“हर मिनट मायने रखता है” स्ट्रोक के लक्षणों को पहचान कर तुरंत इलाज करना जरूरी, जानिए स्ट्रोक दिवस पर खास
आजकल की दौड़भाग भरी जिंदगी में हर किसी की पास काम ज्यादा लेकिन सेहत का ख्याल रखने के लिए समय नहीं इसकी वजह से डिप्रेशन और तनाव दिमाग पर हावी होने लगता है। स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के मामले देखने के लिए मिलते है जिसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व स्ट्रोक डे 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
World Stroke Day 2024: स्ट्रोक यानि आपके दिमाग पर झटका लगना, स्ट्रोक अटैक के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दुनियाभर में स्ट्रोक डे 29 नवंबर को मनाया जाता है। आजकल की दौड़भाग भरी जिंदगी में हर किसी की पास काम ज्यादा लेकिन सेहत का ख्याल रखने के लिए समय नहीं इसकी वजह से डिप्रेशन और तनाव दिमाग पर हावी होने लगता है। स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के मामले देखने के लिए मिलते है जिसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। स्ट्रोक क्या होता है और किस तरह से दिमाग पर नुकसान पहुंचाने का काम करता है चलिए जानते है इसके बारे में सबकुछ।
जानिए क्या होता है स्ट्रोक
यहां पर स्ट्रोक का नाता दिमाग से होता है जो दो प्रकार से देखने के लिए मिलता है इसमें इस्केमिक स्ट्रोक और हेमोरेजिक स्ट्रोक की स्थिति का होना।
इस्केमिक स्ट्रोक: यह तब होता है जब मस्तिष्क की किसी आर्टरी में ब्लड क्लॉट या किसी अन्य रुकावट के कारण ब्लड फ्लो में रुकावट आती है।
हेमोरेजिक स्ट्रोक: यह तब होता है जब ब्रेन में किसी धमनी के फटने से ब्लीडिंग हो जाता है, जिससे ब्रेन टिश्यू को नुकसान पहुंचता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
हैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
नागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
इन दोनों स्थिति के अलावा भी टीआईए (ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक) या मिनी स्ट्रोक होता है इसमें ब्लड फ्लो का लेवल बढ़ जाता है और सामान्य स्ट्रोक की तरह नुकसान पहुंचाते है जिसका असर दिमाग पर नहीं होता है।
दिमागी स्ट्रोक से बचने के उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
क्या लक्षण आते हैं नजर
अगर कोई व्यक्ति स्ट्रोक की स्थिति में आता है तो उस दौरान कई सारे लक्षण देखने के लिए मिलते है जो सामान्य लक्षण इस प्रकार है…
चेहरे का एक हिस्सा सुन्न होना।
एक या दोनों हाथों में कमजोरी या सुन्नता।
बोलने में कठिनाई या अस्पष्ट शब्द।
दृष्टि में धुंधलापन या अंधापन।
बिना किसी कारण के अचानक गंभीर सिरदर्द होना।
कब शुरु हुआ वर्ल्ड स्ट्रोक डे और थीम
यहां पर विश्व स्ट्रोक डे की बात की जाए तो यह हर साल स्ट्रोक के बढ़ते मामलो को देखते हुए जागरुकता बढ़ाने के लिए 29 अक्टूबर 2026 को इसकी शुरुआत हुई। यहां पर स्ट्रोक की बढ़ती समस्या पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शुरू किया गया था, इसमें कई जागरूकता अभियानों, सिम्पोसिया और हेल्थ चेकअप कैप्स का आयोजन किया जाता है। इस दिवस को मनाने के लिए पीछे का उद्देश्य लोगों को स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान, इंपोर्टेंस ऑफ फर्ट एड और स्ट्रोक से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। इस बार 2024 की थीम की बात करें तो, हर साल थीम में बदलाव होता है “हर मिनट मायने रखता है” (Every Minute Matters) जैसी थीम यह संदेश देती है कि स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज जरूरत है।
ये भी पढ़ें- 12वीं पास करने बाद ऐसे बना सकते हैं एनिमेशन में करियर, जानिए कोर्स और क्वालिफिकेशन के बारे में
जानिए स्ट्रोक से बचाव के उपाय
यहां पर बात करें तो, स्ट्रोक के लक्षणों को पहचाने और कारणों के बारे में तो हम जान चुके है लेकिन इससे बचाव के भी उपाय होते है जिसके बारे में कम ही लोग जानते है..
1- इस समस्या के होने पर बैलेंस डाइट जरूर लें इसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लो फैट वाले प्रोटीन शामिल करें यह स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
2-स्ट्रोक की समस्या से गुजर रहे है तो आप धूम्रपान और बहुत ज्यादा शराब का सेवन छोड़ दीजिए इससे स्ट्रोक के धक्के से बच सकते है।
3-हर दिन कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करना जरूरी है यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके रखती है।
4-हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे रिस्क फैक्टर्स की जांच और इलाज करना चाहिए।
