गर्मियों में ‘इस’ मौसमी फल का जूस ज़रूर पीएं, वेट लॉस में मिलेगी बड़ी मदद, और बचेंगे लू से भी
बेल एक ऐसा फल है जिसका जूस हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ ही सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। बेल का जूस पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और लू लगने की संभावना भी कम होती है। यह ठंडी तासीर का होता है, इसलिए शरीर को ठंडा रखने में और तेज धूप के दुष्प्रभावों से बचने में मदद करता है।
- Written By: दीपिका पाल
जानिए बेल जूस के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
पोषक तत्वों से भरपूर बेल का शरबत गर्मियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ठंडी तासीर का होता है, इसलिए शरीर को ठंडा रखने में और तेज धूप के दुष्प्रभावों से बचने के लिए विटामिन-C, बीटा कैरोटीन, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे अनेक पोषक तत्वों से भरपूर बेल का जूस अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद साबित होता है।
जानिए बेल का जूस पीने के फायदे
इसे पीने से गर्मियों में लू लगने से बचा जा सकता है। आइए जानें बेल का जूस पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं।
1-हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेल का शरबत वैसे तो कई तरह की बीमारियों के लिए फायदेमंद होता ही है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता हैं। इसमें लैक्सेटिव्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
62 की उम्र में फिर हुआ प्यार, नौ से ज्यादा अफेयर के बाद 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
2-लेकिन उन्हें इसके शरबत में चीनी का इस्तेमाल से बचना चाहिए। डायबिटीज के मरीज शरबत की बजाए सीधे बेल का सेवन भी कर सकते हैं। हालांकि रोगियों को बेल का शरबत कितना दिया जाए, इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
3-बेल की तासीर ठंडी होती है, जिससे बेल के जूस के डेली सेवन से हमारे पेट में ठंडक बनी रहती है और इससे मुंह में छाले नहीं होते।
4-बेल का शरबत पीने से शरीर का वजन कंट्रोल होता है। क्योंकि बेल में फाइबर काफी मात्रा में होता है। इसे पीने के बाद आपको काफी राहत मिलती है और आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है। इससे आपको बार बार भूख का अहसास नहीं होता। यदि आपको एसिडिटी या कब्ज की समस्या है, पेट में भारीपन रहता है, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। बेल पेट की गर्मी को शांत करता है।
5-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बेल विटामिन C से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करता है। इसलिए इसका डेली सेवन हमें बीमारियों और इन्फेक्शन से दूर रखता है।
6-गर्मी के मौसम में लू और धूप की वजह से कई बार लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते है। ऐसे में अगर आप नियमित बेल के जूस का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। ये शरीर को ठंडक देने का काम करता है और पानी की कमी नहीं होने देता।
7-बेल का जूस पीने से डाइजेशन (Digestion) बेहतर होता है। कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।
8-जानकारों के मुताबिक, बेल के जूस का सेवन या तो सुबह या फिर दोपहर के समय करना उचित होता है, इससे सेहत को लाभ मिलता है। बेल के जूस को कभी भी रात में नहीं पीना चाहिए, इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। ठंडी तासीर की वजह से आपको सर्दी-जुकाम भी हो सकता है।
9-हाई फाइबर से भरपूर बेल का जूस या फल दोनों ही वेट लॉस में मददगार साबित होते हैं। इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता और मीठे की क्रेविंग भी नही होती। साथ ही, तृप्ति की भावना आती है। इससे आप ओवर ईट नहीं करते और आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। लेखिका-सीमा कुमारी
