पोई साग खाने के फायदे (Social Media)
गर्मी का सीजन ऐसा होता है, जब सब्जियों की पैदावार काफी कम हो जाती है। गर्मियों में हरी साग-सब्जियां काफी कम देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में भी एक हरी सब्जी ऐसी है, जिसका सेवन आपके शरीर के लिए अमृत साबित हो सकता है। आयरन से भरपूर और प्रोटीन का गजब का स्त्रोत इसके पत्ते सेहत के लिए इतने फायदे हैं कि आप दंग रह जाएंगे।
ये हरा पत्ता है पोई का साग यानी मलाबार पालक साग। ये साग दिखने में बिल्कुल पालक जैसा होता है, लेकिन इसमें पालक से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप अगर साग खाने के शौकीन है तो पुई साग को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए
1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन A से भरपूर पोई, आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसे खाने से आपकी आंखों की सेहत बेहतर होगी और आप इनसे जुड़ी कई बीमारियों से बचे रहेंगे। क्योंकि बारिश के मौसम में आंखों की बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं ऐसे में इस साग का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। आप इसे सब्जी या साग के रूप में खा सकते हैं।
2-अगर आपको रात में देर से नींद आती है या फिर अनिद्रा की समस्या से जूझ रही हैं, तो पुई साग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पुई साग में नींद को बेहतर बनाने की क्षमता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और जिंक दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में अहम भूमिका निभाते हैं। मैग्नीशियम शरीर में मांसपेशियों को रिलैक्स करने और अवशोषण को सुधार करने में मदद करते हैं।
3-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, पोई में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्निशियम होता है। ये तमाम तत्व आपकी हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और इनसे जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा, इस मौसम में जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है। ऐसे में एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पोई आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखता है और इसके काम काज को बेहतर बनाता है।
4-पोई के साग विटामिन-C और आयरन से भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। ये शरीर को इस मौसम में मौसमी फ्लू और सांस से जुड़ी संक्रामक बीमारियों से बचाव में मददगार है। पोई साग को आप आराम से उबालकर और इसमें प्याज, मिर्च और लहसुन का तड़का लगाकर खा सकते हैं।लेखिका- सीमा कुमारी