इन आदतों से टूथब्रश हो जाता है खराब, दांतों की बीमारियों से बचने के लिए ऐसे रखें ख्याल
अक्सर एक बार टूथब्रश खरीद लेते है और लंबे समय तक दांतों पर घिसते जाते है इससे दांतों की सफाई तो हो जाती है लेकिन टूथब्रश के घिसने की वजह से अच्छी तरह से काम नहीं कर पाते है।
- Written By: दीपिका पाल
टूथब्रश का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें (सौ.सोशल मीडिया)
Oral Care Tips: इंसान को स्वस्थ शरीर और सेहत के लिए सभी तरह से ध्यान देना जरूरी होता है इसमें कई बार बिजी लाइफ शेड्यूल के चलते कुछ भी आसान नहीं होता है। शरीर के सभी अंगों में से एक दांत होते है जिसकी सफाई नियमित करना जरूरी होता है। अमूमन हम टूथब्रश से दांतों की सफाई रोजाना करते है लेकिन कई बार इस टूथब्रश के अत्यधिक इस्तेमाल से समस्याएं खड़ी हो सकती है। अक्सर एक बार टूथब्रश खरीद लेते है और लंबे समय तक दांतों पर घिसते जाते है इससे दांतों की सफाई तो हो जाती है लेकिन टूथब्रश के घिसने की वजह से अच्छी तरह से काम नहीं कर पाते है। कई मामलों में आपके दांतों का सुरक्षा कवच ही कई बीमारियों के पनपने का कारण बनता है।
इन कारणों की वजह से तुरंत बदलें टूथब्रश
टूथब्रश को इस्तेमाल करने के दौरान कई कारण ऐसे भी आते है जिसकी वजह से हमें दांतों के लिए हर 3 महीने में टूथब्रश बदलने की आदत रखनी चाहिए।
1- टूथब्रश के बालों का खराब होना
सम्बंधित ख़बरें
Oral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
दांत-मसूड़ों की हर परेशानी में रामबाण है वज्रदंती, जानिए इस औषधीय फूल के फायदे
ओरल हेल्थ का आयुर्वेदिक राज है दातून, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदों के बारे में
लगातार दांतों के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करने से यह अपनी चमक खो देते है यानि इसके बाल खराब होने लगते है। कई बार टूथब्रश से भी अच्छी तरह की सफाई नहीं हो पाती है। खराब पड़े टूथब्रश का इस्तेमाल करने से मसूड़े छिल सकते है तो वहीं पर मुंह में कई तरह से नुकसान पहुंचता है।
2-टूथब्रश पर होता है बैक्टीरिया का जमाव
यहां पर आप अगर टूथब्रश का इस्तेमाल 6 महीने से ज्यादा समय के लिए कर रहे है तो जाहिर सी बात है कि, आपका टूथब्रश बैक्टीरिया से सना होगा। इस पर बड़ी संख्या में बैक्टीरिया के जमाव की वजह से दांतों को नुकसान पहुंचता है।
3-मुंह में बदबू का आना
दिन में दो बार ब्रश करने की डॉक्टरी सलाह होती है लेकिन कई बार ज्यादा समय तक टूथब्रश का इस्तेमाल करना नुकसान पहुंचाता है। यदि आप टूथब्रश को नियमित रूप से नहीं बदलते हैं, तो मुंह की बदबू की समस्या हो सकती है।
4- दांतों की समस्याओं का बढ़ना
आपको बताते चलें कि, दांतों की समस्याओं के बढ़ने का कारण हमारा टूथब्रश होता है। यहां पर दांतों की समस्या में मसूड़े में दर्द, दांतों का क्षय होना इसके लिए आपको नियमित हर दो महीने में टूथब्रश बदल देना चाहिए।
हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इन सुझावों को भी रखें याद
आपको बताते चलें कि, दांतों की समस्याओं से बचने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
– दिन में दो बार टूथब्रश करें।
– फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग करें।
– नियमित रूप से दांतों की जांच कराएं।
– मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थों से बचें।
