- Hindi News »
- Health »
- Icmr Guidelines Says 56 Of Disease In India Due To Unhealthy Diets
ICMR ने जारी की गाइडल लाइंस, 56 प्रतिशत बीमारियों का कारण अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना
- Written By: मनोज पांडे

भारत में 56.4 प्रतिशत बीमारियों का कारण अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन करना ( फोटो क्रेडिट- X)
नई दिल्ली: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में 56.4 प्रतिशत बीमारियों का कारण अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन करना है। आईसीएमआर ने आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा करने, मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियों से बचने के लिए 17 प्रकार के आहार के सेवन के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। आईसीएमआर के तहत कार्यरत राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) ने कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाने से हृदय संबधित बीमारियों और उच्च रक्तचाप को काफी हद तक कम किया जा सकता है और मधुमेह से भी बचा जा सकता है।
स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से समय से पहले होने वाली मौत को रोका जा सकता है। एनआईएन ने कम नमक खाने, तेल और वसा का कम मात्रा में उपयोग करने, उचित व्यायाम करने, चीनी और जंक फूड को कम खाने का आग्रह किया है। उसने मोटापे को रोकने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करने की सलाह दी है।
आईसीएमआर-एनआईएन की निदेशक डॉ. हेमलता आर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक समिति ने भारतीयों के लिए आहार संबंधी दिशानिर्देश (DGI) का मसौदा तैयार किया है और इसकी विभिन्न वैज्ञानिक समीक्षा भी की हैं। इसमें 17 तरह के आहारों को शामिल किया गया है। दिशानिर्देशों में बताया गया कि एक संतुलित आहार में अनाज और मिलेट (मोटे अनाज) से 45 प्रतिशत से अधिक कैलोरी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह इसमें दालों, बीन्स और मांस से 15 प्रतिशत तक कैलोरी होनी चाहिए। उसने बाकी कैलोरी को प्राप्त करने के लिए सूखे मेवे, सब्जियों, फलों और दूध का सेवन करने की सलाह दी है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
Explainer: भारत पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट? PM मोदी को क्यों करनी पड़ी जनता से अपील, समझिए पूरा गणित
आज की ताजा खबर 12 मई LIVE: हिमंता बिस्वा सरमा ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, इतने विधायक बने मंत्री
आज की ताजा खबर 11 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Icmr guidelines says 56 of disease in india due to unhealthy diets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे बीजेपी नेता
May 12, 2026 | 12:49 PMNEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम; NTA ने परीक्षा में गड़बड़ी के चलते किया बड़ा ऐलान
May 12, 2026 | 12:47 PMनागपुर बना सौर ऊर्जा का पावरहाउस, मुफ्त बिजली योजना से जुड़ रहे लोग; 1 लाख घरों में सोलर प्रकल्प
May 12, 2026 | 12:44 PMगोंदिया लोक अदालत में आपसी समझौते से हजारों मामलों का समाधान, बिजली-बैंक रिकवरी समेत 3.69 करोड़ रुपये वसूले गए
May 12, 2026 | 12:37 PMहोर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
May 12, 2026 | 12:30 PMLand Tax: क्या खेती की जमीन बेचने पर टैक्स लगता है? जानें नियम और टैक्स बचाने के तरीके
May 12, 2026 | 12:30 PMनागपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन ने किया इनकार; फिर भी ईंधन संकट की चर्चा तेज
May 12, 2026 | 12:28 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM













