डायबिटीज टाइप-2 का खतरा बढ़ाने में जिम्मेदार है आइस्क्रीम-चॉकलेट की ये चीज, तुरंत हो जाए सतर्क
आइस्क्रीम- चॉकलेट और ब्रेड से बनी चीजों के खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इन चीजों में एक खास तरह का कारक होता है जिसे सुधारना होता है।
- Written By: दीपिका पाल
डायबिटीज -2 का बढ़ता है खतरा (सोशल मीडिया)
खानपान को लेकर खास ख्याल रखना जरूरी होता है तो वहीं पर अक्सर पौष्टिक खाने के अलावा हम कई बार आइस्क्रीम और चॉकलेट खाने को अपनी आदत बना लेते है जो थोड़े समय का तो मजा देता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपके लिए कई गंभीर बीमारियां खड़ी कर देती है।
इन खाने की चीजों में एस्पार्टेम (आर्टिफिशियल स्वीटनर या शुगर सब्स्टिट्यूट) औऱ कैरेजीनन मिलाया जाता है जो सेहत पर बुरा असर डालता है। चलिए समझते है कैसे खतरनाक है इसका सेवन।
रिसर्च में हुआ खुलासा
फ्रांस में खाने की इन चीजों के विषय में करीबन 1 लाख लोगों पर रिसर्च की गई थी ये वो लोग थे जो आइसक्रीम, चॉकलेट या ब्रेड वाले आइटम ज्यादा खाते हैं। जहां पर रिसर्च में पाया गया कि, इन चीजों का ज्यादा सेवन डायबिटीज टाइप-2 का खतरा बढ़ा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान
इसमें जब जांच की गई कि, इसमें कौन सी चीज है जो बीमारियों को बढ़ा रही है इसमें एस्पार्टेम (आर्टिफिशियल स्वीटनर या शुगर सब्स्टिट्यूट) और कैरेजीनन के ज्यादा मिलाने की पुष्टि हुई। वैसे इन चीजों का इस्तेमाल प्रोसेस्ड फूड में संक्रमण से लड़ने में मदद के लिए मिलाया जाता है और खाने को खराब होने से बचाता है।
WHO ने बताया कैंसर का कारक
इन चीजों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फास्ड फूड में शामिल किए जा रहे इस एस्पार्टेम की बात कही तो इसे कैंसर पनपने का एक कारक माना। क्योंकि इस खाने की चीज में कार्सिनोजेनिक होता है. जो कैंसर को पैदा करता है। इन खाने की चीजों में रेगुलर शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो बेहद खतरनाक है।
इसके अलावा ICMR ने बताया कि, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में काफी ज्यादा मात्रा में चीनी, नमक और फैट मिलाया जाता है. वहीं इसमें फाइबर और दूसरे पोषक तत्व कम मात्रा में होते हैं. इसमें कई सारे ऐसी चीजें कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, चॉकलेट, कैंडी, आइसक्रीम, पैकेज्ड सूप, चिकन नगेट्स, हॉट डॉग, फ्राइज़ मिलाई जाती है जो इंसान के शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है।
