मूली का इस तरह सेवन पेट में गैस को करेगा बाय-बाय, जानें सही तरीका और फायदे
Benefits of Consuming Radish: मूली एक ऐसी सब्जी है हर मौसम में मिलती है और इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। अगर आपको गैस की समस्या रहती है तो सही तरीके से मूली का सेवन लाभदायक हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गैस से राहत पाने के लिए मूली (सौ. सोशल मीडिया)
Radish Benefits for Constipation: मूली वैसे तो सर्दी की फसल है लेकिन यह पूरे साल ही मिल जाती है। मूली को लोग अक्सर सलाद, सब्जी, सूप, अचार और पराठा बनाकर खाते हैं। इस सब्जी में अनेक गुण हैं। मूली में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट गुण, भरपूर पानी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मूली हमारे शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है। यह वजन घटाने से लेकर पेट की समस्या में मददगार साबित होती है। इसके सेवन से प्रेग्नेंट महिलाओं को भी फायदा पहुंचता है।
आयुवर्दे के अनुसार मूली पेट के लिए भी बहुत लाभदायक होती है। यह पाचन को दुरुस्त करती है और इसे खाने से गैस या कब्ज की समस्या भी नहीं होती। लेकिन इसका सही तरीके से सेवन पाचन को बेहतर करता है। ऐसा नहीं करने पर इसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। यह एक नहीं बल्कि कई बीमारियों में फायदेमंद मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
Coconut Water Side Effect: हर किसी के लिए हेल्दी नहीं नारियल पानी, इन 6 लोगों को कर सकता है नुकसान
Benefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
मूली किन बीमारियों में होती है फायदेमंद
मूली के सेवन से कब्ज की बीमारी को ठीक किया जा सकता है। इसका सही तरीके और मात्रा में सेवन गैस की समस्या से राहत देता है।
जिन लोगों को मोटापे की समस्या रहती है उनके लिए यह बेहतरीन फूड है। क्योंकि इसमें कैलोरी न के बराबर होती है जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए मूली काफी असरदार सब्जी है। इसे खाने से ब्लड शुगल लेवल नहीं बढ़ता है और पेट भी सही रहता है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मूली लाभदायक मानी जाती है। इसे रोजाना नाश्ते में या दोपहर को खाने में शामिल किया जा सकता है।
मूल में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनता है। यह शरीर में एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है।
मूली का रोजाना सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह किडनी और लिवर की हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें:- बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन से हो गए है परेशान, इन उपायों से सेहत का रखें ख्याल
पेट में गैस की समस्या को दूर करने का तरीका
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या हमेशा बनी रहती है। वहीं, कुछ लोगों को मूली खाने के बाद गैस बनने लगती है जिसकी वजह फाइबर और सल्फर है। ये दोनों कंपाउंड पेट में गैस और ब्लोटिंग का कारण बनते हैं। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको खाली पेट मूली का सेवन करने से बचना चाहिए।
खाने के साथ मूली खा रहे हैं तो आखिरी रोटी खाने से पहले मूली का सेवन करें। वहीं, जिन लोगों को मूली से गैस बनती है उन्हें रात के समय मूली खाने से बचना चाहिए। मूली को आप काले नमक के साथ खा सकते हैं जो पाचन को सही रखता है। इसके अलावा मूली पर चुटकी भर हींग का पाउडर मिलाकर खाने से पेट में गैस नहीं बनती है।
