-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Garba Dandiya Is The Best Workout For Fitness
केवल नवरात्रि उत्सव के लिए नहीं फिटनेस के लिए बेस्ट वर्कआउट होता है गरबा-डांडिया, जानें फायदे
- Written By: दीपिका पाल
benefits of Garba dandiya: गरबा- डांडिया भलें ही उत्साह की रौनक बढ़ा देते है लेकिन यह फिटनेस का बेस्ट वर्कआउट होता है। गरबा और डांडिया,कैलोरी बर्न, कार्डियो हेल्थ और मूड बूस्ट करता है।

गरबा महोत्व की फाइल फोटो (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Garba dandiya: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा है जिसमें माता दुर्गा की नौ स्वरूपों की पूजी हर दिन की जाती है। नौ दिनों के उत्सव में माता रानी की पूजा भक्त करते है तो वहीं पर रात में गरबा और डांडिया नृत्य भी करते है। बंगाल में जहां षष्ठी से मां दुर्गे की पूजा का विधान है, वहीं नवरात्र की प्रतिपदा से गुजरात में डांडिया और गरबा की धूम होती है। यहां पर नवरात्रि के नौ दिन युवा से लेकर बच्चे गरबा खेलते है।
गरबा- डांडिया भलें ही उत्साह की रौनक बढ़ा देते है लेकिन यह फिटनेस का बेस्ट वर्कआउट होता है शायद ही कम लोग जानते है। गरबा और डांडिया करने से कैलोरी बर्न, कार्डियो हेल्थ और मूड बूस्ट करने में भी मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
एक घंटे तक गरबा खेलने से कैलोरी होती है बर्न
स्टडी के अनुसार, अगर आप 60–90 मिनट तक लगातार गरबा करते है तो आपकी लगभग 300–400 कैलोरी बर्न होती है, जो हल्के कार्डियो वर्कआउट के बराबर है। गरबा करने के दौरान रिदमिक मूवमेंट और लगातार कदम उठाने से पैरों की मांसपेशियां, कोर और आर्म्स भी एक्टिव हो जाते है। कहते हैं कि, गरबा करने से हार्ट रेट बढ़ता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हृदय रोगों का जोखिम घटता है। 2022 की एक स्टडी में पाया गया कि मध्यम गति के नृत्य से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 5–10 एमएमएचजी तक घट सकता है। इसके अलावा स्टडी में यह भी कहा गया है कि, 3,500 किलो कैलोरी बर्न करने से लगभग 0.45 किलोग्राम (1 पाउंड) वजन कम होता है। गरबा सत्रों की अवधि को देखते हुए, नवरात्रि के नौ दिनों में नियमित रूप से भाग लेने से वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में अगर पीरियड्स आ जाए तो क्या निष्फल होती है पूजा, जानिए क्या कहता है शास्त्र
बेस्ट मूड बूस्टर होता है डांस
सेहत और मूड को बूस्ट करने के लिए गरबा-डांडिया सबसे बेस्ट होता है। गरबा एक सामूहिक नृत्य होता है इसलिए टीम में गरबा करने से सोशल बाइंडिंग (बॉन्डिंग नहीं!) और खुशी महसूस होती है। संगीत और रिदम के साथ मूवमेंट से मानसिक फोकस और एनर्जी बढ़ती है। गरबा सिर्फ नृत्य नहीं है बल्कि एक फुल बॉडी वर्कआउट और मूड बूस्टर भी है। यह न सिर्फ कैलोरी बर्न करता है बल्कि दिल का खास ख्याल भी रखता है। इसके अलावा डांस की बात की जाए तो, दिमाग में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है।
Garba dandiya is the best workout for fitness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














