बच्चों की नज़र हो रही हो कमज़ोर, तो बिना देर किए खिलाएं ये चीज़ें
अगर आपका बच्चा भी कमजोर आंखों की समस्या से जूझ रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे खिलाकर आप अपने बच्चे की आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
आईसाइट टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Foods For Eyesight: आंखें हमारे शरीर का वो अमूल्य हिस्सा हैं, जिनकी मदद से हम दुनिया की खूबसूरती को देख पाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी का कम होना एक आम समस्या है। लेकिन, आज के समय में छोटी उम्र से ही बच्चों की आंखों पर भी मोटा चश्मा चढ़ जाता है।
इसका मुख्य कारण खाने में पोषक तत्वों की कमी और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना है। अगर आपका बच्चा भी इस समस्या से जूझ रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करके आप अपने बच्चे की आंखों की रोशनी को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते है इन चीजों के बारे में-
बच्चों को खिलाएं ये चीजें :
सम्बंधित ख़बरें
Rann of Kutch Food: कच्छ की 8 पारंपरिक डिशेज बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, एक बार जरूर चखें, तस्वीरों में देखें
Healthy Indian Snacks: जंक फूड की क्रेविंग को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 10 हेल्दी देसी स्नैक्स
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Indian Space Food: धरती ही नहीं, अंतरिक्ष में भी ले जा सकते हैं ये 3 भारतीय फूड आइटम, जानिए क्यों हैं खास
हरी पत्तेदार सब्जियां
बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए उन्हे हरी पत्तेदार सब्जियां खिला सकती हैं। पालक, गोभी, सरसों का साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ये दोनों ही पोषक तत्व आंखों के रेटिना को सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही आंखों की रोशनी को भी बढ़ाते हैं।
गाजर
गाजर आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन-A में बदल जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आप अपने बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर का जूस या सलाद खिला सकते हैं।
मछली
मछली का सेवन भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की रोशनी बढ़ाने और सूखी आंखों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। आप अपने बच्चे को मछली की करी या फ्राई खिला सकते हैं।
फल
आंखों के लिए फल का सेवन फायदेमंद होता है। संतरा, नींबू, आंवला और पपीता जैसे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन सी आंखों को हानिकारक किरणों से बचाने और रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप अपने बच्चे को नाश्ते या शाम के नाश्ते में फल खिला सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
ड्राई फ्रूट्स
आंखों के लिए ड्राई फ्रूट्स भी बेहद फायदेमंद होता है। बादाम, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स विटामिन-E, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये सभी तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आप अपने बच्चे को नाश्ते या शाम के नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स खिला सकते हैं।
