मुंह की बदबू दूर करने में ये नुस्खे आ सकते हैं काम, आज़मा कर देखें
मुंह से आने वाली बदबू बेहद आम समस्या है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं कुछ आसान उपाय अपना कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय, (सौ.सोशल मीडिया)
Bad breath Problem: मुंह से आने वाली बदबू बेहद आम समस्या है। लेकिन, यह आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसका सीधा असर आपकी पर्सनालिटी पर पड़ता है। कई बार बैड ब्रीद के कारण लोग आपसे दूरी बना लेते हैं। दरअसल मुंह से बदबू आने का पहला मतलब यह होता है कि आपका ओरल हाइजीन ठीक नहीं है।
यह खराब पाचन की ओर भी इशारा करता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं कुछ आसान उपाय अपना कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय-
मुंह की बदबू दूर करने के आसान उपाय
सम्बंधित ख़बरें
नेशनल डेंटिस्ट डे: दिल की बीमारी और डायबिटीज से दांतों का सीधा संबंध, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स
Dental Care Tips: सिर्फ मीठा नहीं ये आदतें भी हैं दांतों की दुश्मन, भूलकर भी न करें ये छोटी गलतियां
Wardha News: शरद पवार डेंटल कॉलेज ने जीते ‘बेस्ट डेंटल कॉलेज’ के दो पुरस्कार
सोने से पहले चबा लें इस मसाले के दो दाने, सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर के खतरों को करता है कम
नीम की दातुन
पुराने समय में लोग नीम की दातुन किया करते थे। नीम दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे मुंह की साफ-सफाई अच्छी तरह से होती है। नीम की दातुन करने से इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह की बदबू को दूर भगाने का काम करते हैं।
मसूढों की मसाज
कई बार मुंह की बदबू का कारण मसूढों की सही देखभाल नहीं करना होता हैं। सरसों की तेल में चुटकी भर नमक मिलाकर मसूढों की मसाज करने से मसूढे स्वस्थ होते हैं और मुंह की दुर्गंध छुटकारा मिलता हैं।
सेब खा लें
मुंह से बदबू आती है तो सेब खा लें। इससे मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है, जो स्मेल को कम करने में मदद करता है। सेब प्राकृतिक फाइबर है जो आपके पेट को भी साफ रखता है। मुंह की दुर्गंध भगाने के लिए एप्पल का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रख लें। इससे बदबू दूर हो जाएगी।
हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
अनार के छिलके
अनार के दाने शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन इसके छिलके भी बहुत काम आ सकते हैं। आप मुंह की बदबू को खत्म करने के लिए अनार के छिलके का माउथ वॉश बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको अनार के छिलकों को पानी में उबालना है और उससे कुल्ला करना है। इससे मुंह की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।
पुदीने के पत्ते और लौंग चबाएं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सांसों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप पुदीने की पत्तियां चबा सकते हैं। इससे मुंह की दुर्गंध कम होगी और ताजगी का अहसास होगा। मिंट को माउथफ्रेशनर के रूम में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लौंग भी असरदार साबित होती है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को किल करते हैं।
