-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Covid Infection May Prevent Cancer From Spreading Research
कैंसर को फैलने से रोकेगा ‘कोरोना’! चूहों पर हुए एक रिसर्च ने खोला ट्रीटमेंट का नया रास्ता
- Written By: राहुल गोस्वामी
जर्नल क्लीनिकल इंवेस्टिगेशन में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि गंभीर कोविड संक्रमण का एक अनापेक्षित संभावित लाभ है कि इससे कैंसर से प्रभावित कोशिकाओं को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

कैंसर को फैलने से रोकेगा 'कोरोना संक्रमण'
लंदन: अब कैंसर को फैलने से रोकने में कोरोना या कोविड संक्रमण बहुत काम आ सकता है। यह हम नही बल्कि जर्नल क्लीनिकल इंवेस्टिगेशन में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि गंभीर कोविड संक्रमण का एक अनापेक्षित संभावित लाभ है कि इससे कैंसर से प्रभावित कोशिकाओं को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।
इस बाबत चूहों पर किए गए शोध से हासिल हुई इस आश्चर्यजनक जानकारी से कैंसर के उपचार के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। इस नए शोध में प्रतिरक्षा प्रणाली और कैंसर कोशिकाओं के बीच जटिल जुड़ाव का उल्लेख किया गया है, हालांकि इसका मतलब यह कतई नहीं है कि लोग ये मान लें कि कोविड कैंसर से बचा सकता है। कैंसर के दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली के महत्व को रेखांकित करने के लिए काफी आंकड़े हैं। कई दवाएं प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव डालती हैं, जिससे इसकी क्षमता का पता चलता है और यह मेरे अपने शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है।
वहीं यह शोध ‘मोनोसाइट्स’ नामक एक प्रकार की रक्त कोशिका (रेड ब्लड सेल) पर केंद्रित था। ये प्रतिरक्षा कोशिकाएं संक्रमण और अन्य खतरों से शरीर की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हालांकि, कैंसर रोगियों में, कभी-कभी ट्यूमर कोशिकाएं मोनोसाइट्स कोशिकाओं को अपनी चपेट में लेकर उन्हें कैंसर के पनपने के लिए अनुकूल बना देती हैं। फिर ये कोशिकाएं ट्यूमर को प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) से बचाती हैं, जिसकी वजह से ट्यूमर फैलने लगता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गंभीर कोविड संक्रमण के कारण शरीर में एक विशेष प्रकार की मोनोसाइट कोशिकाएं बनती हैं, जिनमें कैंसर से लड़ने की क्षमता होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘महेश भट्ट मेरे पिता समान हैं’, अनु मलिक ने रिश्ते पर कही दिल छू लेने वाली बात, बयान ने जीता दिल
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
‘डॉन 3’ विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, बोले- आप बैन करने वाले होते कौन हैं
सागर में शादी के तीसरे दिन दुल्हन फरार, नकदी और गहने लेकर हुई गायब, 1.20 लाख रुपये में तय हुआ था रिश्ता
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
ये मोनोसाइट कोशिकाएं वायरस से लड़ने के लिए विशेष रूप से सक्षम होती हैं, साथ ही इनमें कैंसर कोशिकाओं से लड़ने की ताकत भी होती है। यह समझने के लिए कि यह कैसे काम करता है, हमें कोविड का कारण बनने वाले वायरस के अनुवांशिक विवरण को देखना होगा। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन मोनोसाइट में एक विशेष ‘रिसेप्टर’ होता है जो कोविड आरएनए के एक विशिष्ट अनुक्रम से अच्छी तरह से जुड़ जाता है।
इस बाबत शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के इस शोध कार्य में शामिल वैज्ञानिकों में से एक अंकित भारत ने ताला-चाबी का उदाहरण देकर इस जुड़ाव को समझाते हुए कहा कि यदि मोनोसाइट को एक ताला माना जाए तो उसे बंद करने के लिए कोविड आरएनए सबसे बेहतर चाबी होगी। अपने सिद्धांत का परीक्षण करने के लिए, अनुसंधान दल ने मेलेनोमा (त्वचा), फेफड़ों, स्तनों और आंतों के कैंसर समेत विभिन्न प्रकार के कैंसरों से पीड़ित चूहों पर प्रयोग किए।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने चूहों को भी एक दवा दी, जिससे विशेष प्रकार के मोनोसाइट्स पैदा हुए। इस प्रयोग के परिणाम शानदार रहे और सभी चार चरण के कैंसर से पीड़ित चूहों का ट्यूमर सिकुड़ने लगा। ट्यूमर द्वारा कैंसर के लिए अनुकूल कोशिकाओं में तब्दील किए गए सामान्य मोनोसाइट के विपरीत इन विशेष मोनोसाइट के कैंसर से लड़ने वाले गुण बरकरार रहे। विशेष मोनोसाइट्स ट्यूमर वाली जगहों पर जाने में सक्षम थे, जहां अधिकतर प्रतिरक्षा कोशिकाएं नहीं पहुंच पातीं। विशेष मोनोसाइट्स ने वहां पहुंचने के बाद कैंसर को रोकने वाली प्राकृतिक कोशिकाओं को सक्रिय कर दिया। इसके बाद इन प्राकृतिक कोशिकाओं ने कैंसर कोशिकाओं पर हमला किया, जिससे ट्यूमर फैलने से रुक गया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Covid infection may prevent cancer from spreading research
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘महेश भट्ट मेरे पिता समान हैं’, अनु मलिक ने रिश्ते पर कही दिल छू लेने वाली बात, बयान ने जीता दिल
Jun 27, 2026 | 06:10 PMसेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
Jun 27, 2026 | 06:04 PM‘डॉन 3’ विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, बोले- आप बैन करने वाले होते कौन हैं
Jun 27, 2026 | 06:02 PMसागर में शादी के तीसरे दिन दुल्हन फरार, नकदी और गहने लेकर हुई गायब, 1.20 लाख रुपये में तय हुआ था रिश्ता
Jun 27, 2026 | 06:00 PMभंडारा में 2 स्वीकृत सदस्यों की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में नई चयन प्रक्रिया के दिए निर्देश
Jun 27, 2026 | 05:55 PM‘चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर क्या कहा?
Jun 27, 2026 | 05:55 PMअमरावती-बडनेरा को बड़ी सौगात, पांच रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Jun 27, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM










