Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित बेलपत्र ग्रहण करने के हैं अद्भुत लाभ, बेलपत्र के लाभ जानकर रह जाएंगे हैरान

आपने देखा होगा कि शिव भक्त शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र खाते भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे कई बीमारियां दूर होती है। आइए जानते हैं। शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र खाने से क्या क्या लाभ हो सकता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Feb 26, 2025 | 03:09 PM

शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र खाने के लाभ (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahashivratri 2025: शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि का महापर्व आज पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। यह पावन पर्व हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं।

कहा जाता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से देवाधिदेव महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आपने देखा होगा कि शिव भक्त शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र खाते भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे कई बीमारियां दूर होती है। आयुर्वेद में भी बेल का महत्व होता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं। शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र खाने से क्या क्या लाभ हो सकता है।

शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र खाने के लाभ

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाता है। कुछ श्रद्धालु शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र को खाते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इससे अनेक रोग दूर होते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत

आपको बता दें, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए हुए बेलपत्र खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। हेल्दी रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर, आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए।

कब्ज की समस्या से राहत

शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से राहत दिलाने से भी मदद करती है। ऐसे में अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए।

बालों की ग्रोथ बेहतर

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए भी शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र बड़ा फायदेमंद होता है। इसके लिए बेल के पत्तों का पाउडर नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इस तेल से सिर की मालिश करने पर बालों को जरूरी न्यूट्रिशन मिलता है और उनका ग्रोथ तेजी से होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, बेल के फल के गूदे का उपयोग फेस पैक के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होते है। इसके इस्तेमाल से फोड़े-फुंसी और जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

बीमारी से मुक्ति के लिए उपाय

महाशिवरात्रि के दिन तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें पीला चंदन मिलाएं और 108 बेलपत्र डालें। इसके बाद, एक-एक बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करते हुए मन ही मन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से रोग और बीमारियों से मुक्ति मिलती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…  

संतान सुख के लिए उपाय

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपनी उम्र के बराबर संख्या में बेलपत्र लें और इसके साथ कच्चा दूध भी रखें। हर बेलपत्र को दूध में डुबोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। एक बात ध्यान रखें कि बेलपत्र का चिकना भाग शिवलिंग की ओर होना चाहिए। मान्यता है कि इस विधि से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और संतानसुख का आशीर्वाद मिलता है।

 

Benefits of eating belpatra offered on shivalinga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2025 | 03:09 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Mahashivratri
  • Mahashivratri 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

नए साल के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, दूर होंगे जीवन के दुख और आएगी खुशहाली

2

मासिक शिवरात्रि आज, इस नियम की अनदेखी से नहीं मिलेगा शुभ फल

3

नवभारत विशेष: शिव मंदिर पर लड़ रहे थाईलैंड व कंबोडिया

4

साल 2025 की अंतिम मासिक शिवरात्रि गुरुवार को, इस विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.