फूड का स्वाद ही नहीं बढ़ाता हींग डाइजेशन और वेट लॉस से लेकर कई मामलों में करता है बेहतरीन औषधि का काम
हींग भारतीय रसोई में मिलने वाला एक ऐसा मसाला है। जो हर रसोई में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। खाने में इसे बस एक चुटकी डालने भर से भी खाने का स्वाद ऐसा निखरकर आता है कि सभी उंगलियां चाटते रह जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खाने की खुशबू और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
फूड का स्वाद ही नहीं बढ़ाता हींग, डाइजेशन और वेट लॉस से लेकर कई मामलों में करता है बेहतरीन औषधि का काम
Asafoetida Benefits : चाहे खाने में तड़का लगाना हो या फिर अचार में खुशबू जोड़नी हो भारतीय रसोई में हींग का इस्तेमाल खूब किया जाता है। हींग अपने सुगंध और औषधीय गुणों के कारण जानी जाती है। आपको बता दें, हींग अपनी सुगंध और औषधीय गुणों के कारण इसका भारतीय डिशेज में खूब इस्तेमाल किया जाता है।
इसके अलावा, हींग आयुर्वेदिक इलाज में भी काम आता है। चाहे इंडियन डिशेज में तड़का लगाना हो या फिर अचार और चटनी में महक जोड़नी हो, हींग का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। वहीं खाने के अलावा हींग के कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आइए जानते है औषधीय गुणों से भरपूर हींग के सेवन से होने वाले फायदे –
डाइजेशन के लिए फायदेमंद
सम्बंधित ख़बरें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाने में एक चुटकी हींग मिलाना पाचन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे बदहजमी, खट्टी डकार, पेट में दर्द और अपच जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें सिर्फ एक चुटकी हींग ही मिलाएं। क्योंकि, इसका ज्यादा सेवन से भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
सिरदर्द दूर कर सकता है
बता दें, हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड वेसेल्स की सूजन को कम करते हैं, जिससे सिरदर्द में राहत मिलती है। एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर दिन में कई बार पीने से सिर दर्द में आराम मिल सकता है।
बीपी करे कंट्रोल
एक्सपर्ट्स की मानें तो, अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो आप हींग का सेवन शुरू करें। हींग में मौजूद कुछ तत्व खून के थक्के जमने से रोकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से आपका रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इसी वजह से हाई बीपी के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन घटाने में है असरदार
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो हींग का पानी पीना शुरू करें। हींग का पानी आपके स्लो मेटाबॉलिज्म को मजबूत और बेहतर बनाता है और वजन घटाने में आपकी मदद करता है।
पीरियड के दर्द में राहत
हींग पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है क्योंकि, इसमें नेचुरल ब्लड थिनिंग कंपाउंड पाए जाते हैं। दरअसल, हींग शरीर के किसी भी हिस्से में बाधा डाले बिना ब्लड सर्कुलेशन को सही ढंग से फ्लो करने में मदद करताहै। नतीजतन, ये पीरियड्स के दौरान होने वाले पीठ और पेट के निचले हिस्से के दर्द को कम करता है।
