-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- There Is A Happy Atmosphere In Karnal On The Return Of Sunita Williams
सुनीता विलियम्स की वापसी पर करनाल में कल्पना चावला के स्कूल में जश्न, छात्रों ने ली राहत की सांस
- Written By: Saurabh Pal
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को धरती पर लौटने पर करनाल के टैगोर बाल निकेतन के विद्यार्थियों ने भी राहत की सांस ली।

टैगौर बाल निकेतन स्कूल करनाल (फोटो- सोशल मीडिया)
करनालः भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को धरती पर लौटने पर करनाल के टैगोर बाल निकेतन के विद्यार्थियों ने भी राहत की सांस ली। इसी स्कूल ने दुनिया को कल्पना चावला के रूप में एक प्रतिभाशाली अंतरिक्ष यात्री दिया, जो अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे, जिन्होंने 1984 में रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज टी-11 से उड़ान भरी थी।
करनाल में 1962 में जन्मीं चावला की मृत्यु एक फरवरी, 2003 को हुई, जब टेक्सास और लुइसियाना के ऊपर कोलंबिया अंतरिक्ष यान नष्ट हो गया, जिससे उसमें सवार कल्पना चावला समेत सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
चावला ने अपनी स्कूली शिक्षा टैगोर बाल निकेतन से पूरी की और 1982 में चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह उसी वर्ष अमेरिका चली गईं। छह दशकों से अधिक समय से अस्तित्व में रहे इस स्कूल ने उनकी याद में एक सभागार समर्पित किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजन लांबा ने कहा, ‘‘सुनीता विलियम्स और सहयोगी अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर हर कोई खुश और राहत महसूस कर रहा है। स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के कारण हम स्कूल में समारोह आयोजित नहीं कर सके, लेकिन छात्र, शिक्षक सहित हर कोई खुश था।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
लांबा ने स्कूल की संस्थापक और चावला के बीच मिशन पर रवाना होने से पहले आदान-प्रदान किए गए संदेशों को याद करते हुए कहा कि कोलंबिया स्पेस शटल की यादें अभी भी उनके मन में ताजा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब कल्पना चावला अपने अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाली थीं, तो उन्होंने स्कूल की संस्थापक-अध्यक्ष को फोन किया और उनसे कुछ ऐसा देने को कहा, जिसे वह अंतरिक्ष में स्मृति चिह्न के रूप में ले जा सकें।”
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कल्पना चावला ने 16 जनवरी, 2002 को स्कूल की संस्थापक विमला रहेजा को एक ईमेल में लिखा था, ‘‘मेरी प्यारी रहेजा दीदी, दलजीत दीदी, अरोड़ा दीदी और स्कूल परिवार, आपको धन्यवाद और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।” स्कूल ने उनकी इच्छा का पालन किया और स्कूल के प्रतीक के साथ एक झंडा भेजा जिस पर यह उद्धरण अंकित था: ‘‘अंतरिक्षम विज्ञानम अन्वेषणम।” उन्होंने 14 अप्रैल, 2002 को रहेजा को अपना अंतिम ईमेल लिखा, ‘‘प्रिय बड़ी दीदी, मुझे कोलंबिया की उड़ान के लिए आपके द्वारा बनाया गया बेहद खूबसूरत बैनर प्राप्त हुआ है। धन्यवाद…।” कल्पना चावला की याद में, केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कल्पना चावला जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी चेयर (केसीसी जीटी) की स्थापना की। हरियाणा सरकार ने उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
There is a happy atmosphere in karnal on the return of sunita williams
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














