Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनीषा मर्डर मिस्ट्री अनसुलझी, हरियाणा में उबाल…2 जिलों में इंटरनेट बंद

Internet Suspend in Haryana: हरियाणा में महिला टीचर मनीषा हत्याकांड को पुलिस आत्महत्या बता रही है, जबकि गांव वाले कातिलों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 19, 2025 | 05:56 PM

मनीषा हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी और भिवानी की जनता में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ उबाल है। दरअसल 13 अगस्त को भिवानी की महिला टीचर मनीषा की खेतों में लाश मिली थी। वह 11 अगस्त को घर से स्कूल के लिए निकली थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मनीषा का गला कटा हुआ बताया गया, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। लाश मिलने के बाद से परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पोस्टमार्टम के बाद से ही शव अस्पताल में पड़ा था।

वहीं परिजनों कहना है कि बेटी की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस का कहना है कि मनीषा की बॉडी के पास सुसाइड नोट मिला है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कीटनाशक निगलने मनीषा की मौत हुई है। उसकी आंखे जानवर नोच खा गए।

मनीषा के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों और प्रशासनिक कमेटी के बीच सोमवार को एक बैठक हुई थी। बैठक के बाद एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि कमेटी के साथ परिवार ने भी मान लिया है कि मनीषा ने आत्महत्या की है और अंतिम संस्कार को राजी हो गए हैं, लेकिन मंगलवार को अंतिम संस्कार से पहले गांव वालों ने पेंच फंसा दिया। ग्रामीणों ने पक्के मोर्चा का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।

गांव की एंट्री प्वाइंट पर ग्रामीणों ने लगाया पक्का मोर्चा

वहीं सोमवार को हुई बैठक को लेकर मृतक मनीषा के पिता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि धरना कमेटी के जरिए प्रशासन ने मुझपर दबाव बनाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी करवाया। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। पीड़ित संजय का वीडियो सामने आते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें फैसला हुआ कि इंसाफ मिलने के बाद ही मनीषा का अंतिम संस्कार होगा। ग्रामीणों ने कहा कि पूरा गांव संजय के परिवार के साथ है। अब गांव ढाणी का रास्ता बंद कर दिया गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष धरना दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

CBI जांच की उठी मांग

संजय का कहना है कि मामले की जांच CBI से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव में उन्होंने हामी भर दी थी, लेकिन अब उनके साथ पूरा गांव है। पुलिस उन्हें संतुष्ट कर दे तो ठीक वर्ना अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए भिवानी और चरखी दादरी जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। प्रदेश गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए आदेश दिया कि ब्रॉडबैंड और लीजलाइन को छोड़ सभी तरह से इंटरनेट सर्विस और बल्क SMS बंद रहेंगे। भिवानी के अलावा दूसरे जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है।

Tension in bhiwani due to female teacher manisha murder internet shut down

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2025 | 05:56 PM

Topics:  

  • Haryana News
  • Murder
  • Nayab Saini

सम्बंधित ख़बरें

1

‘नन्ही प्रतिभा’ के साथ क्रूरता, होमवर्क न करने पर मासूम को तालिबानी सजा, खिड़की से उल्टा लटकाया

2

नूंह में चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, नकाबपोशों ने अवैध हथियार से चलाईं गोलियां, मचा बवाल

3

आधी रात को कांपी हरियाणा की धरती, सोनीपत बना केंद्र, नींद से जागकर घरों से बाहर भागे लोग

4

Uttar Kumar: उत्तर कुमार यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा ट्विस्ट, पीड़िता ने मेडिकल टेस्ट से किया इनकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.