राहुल गांधी ने शाहरुख खान की 'डंकी' को बनाया हरियाणा चुनाव का मुद्दा, देखें ये वीडियो

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी का हरियाणा चुनाव का मुद्दा बनाया है। कांग्रेस नेता ने मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी ने भाजपा से सवाल किया।
हरियाणा, राहुल गांधी, हरियाणा विधानसभा चुनाव, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024, शाहरुख खान, शाहरुख खान की फिल्म डंकी, डंकी, राहुल गांधी डंकी मुद्दा, हरियाणा में राहुल गांधी का डंकी मुद्दा, Haryana, Rahul Gandhi, Haryana Assembly Elections, Haryana Assembly Elections 2024, Shahrukh Khan, Shahrukh Khan's film Dunky, Dunky, Rahul Gandhi Dunky issue, Rahul Gandhi's Dunky issue in Haryana, youth of Haryana Dunky, हरियाणा चुनाव, Haryana elections
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी का हरियाणा चुनाव का मुद्दा बनाया है। कांग्रेस नेता ने मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी ने भाजपा से सवाल किया। कहा कि, आखिर राज्य के युवा डंकी होने पर मजबूर क्यों हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

राहुल गांधी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे पर भारत से अमेरिका जाने वाले कुछ लोगों से मुलाकात की थी। इनमें से एक अमित नामक एक युवक भी थे जिनके परिवार से कांग्रेस नेता ने गत शुक्रवार को करनाल जाकर मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर साझा करते हुए पोस्ट किया, क्यों डंकी हुए हरियाणा के युवा?

राहुल गांधी ने आगे लिखा, भाजपा द्वारा फैलाई गई बेरोजगारी की बीमारी की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठीं।

बेरोजगार युवाओं कंधे से राहुल साध रहे सियासत

अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता को और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे के सहारे को दूर कर दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोजगार के अवसर छीन कर उनके साथ घोर अन्याय किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा यातनाओं की यात्रा कर रहे हैं।

राहुल गांधी का इमोशनल कार्ड

राहुल गांधी ने कहा कि डाल से दूर हुए इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस, जीविका कमाने का मौक़ा भी मिले, तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

डंकी क्या है

यहां 'डंकी' का मतलब अवैध तरीके से किसी दूसरे देश में जाने से है। जिसे, 'डंकी फ़्लाइट' भी कहा जाता है। यह एक खतरनाक आव्रजन रास्ता होता है। जिसका ज्यादातर इस्तेमाल कई भारतीय नागरिक अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में जाने के लिए करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म इस मुद्दे पर डंकी नाम से फिल्माया गया था।