बाल-बाल बचे JJP अध्यक्ष अजय चौटाला! जींद में हुआ कार एक्सीडेंट, गाड़ी का शीशा टूटा

रियाणा के जींद जिले में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए। दरअसल, जिले के नरवाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर आई नील गाय से उनकी कार टकरा जाने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Ajay Chautala Car Accident
अजय चौटाला की कार दुर्घटनाग्रस्त (फोटो: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

जींद. हरियाणा के जींद जिले में जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला शुक्रवार (26 जुलाई) को कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए। दरअसल, जिले के नरवाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर आई नील गाय से उनकी कार टकरा जाने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौटाला की कार शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब नरवाना पहुंची तभी अचानक एक नील गाय कार से टकरा गई, जिससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा टूट गया। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना में नील गाय की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और चौटाला दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय कार में चौटाला के साथ उनकी पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थीं।

यह पहली बार नहीं है जब अजय चौटाला की कार का एक्सीडेंट हुआ है। इससे पहले 8 जनवरी 2019 में भी नरवाना से जींद जाते समय जजपा नेता की गाड़ी का टायर निकल गया था। इस हादसे में भी चौटाला बाल-बाल बच गए थे। यह हादसा तब हुआ था जब वे तिहाड़ जेल से 14 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com