यौन शोषण मामले में बंद कमरे में बृजभूषण का दर्ज हुआ बयान, पीड़ित पहलवान के पति ने भी कोर्ट में दिया स्टेटमेंट
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ित पहलवान के पति का राउज एवेन्यू कोर्ट में बयान दर्ज किया गया। इस मामले में पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर मुकदमा चल रहा है।
- Written By: Saurabh Pal
बृजभूषण शरण सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ित पहलवान के पति का राउज एवेन्यू कोर्ट में बयान दर्ज किया गया। इस मामले में पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर मुकदमा चल रहा है। आज वे सुनवाई में शामिल होने के लिए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट रूम में उनका बयान बंद कमरे में दर्ज किया गया। इसके अलावा अभी बृजभूषण सिंह को दोबारा बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। जो अगली तारीख पर दर्ज किया जाएगा
इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) वैभव चौरसिया ने अभियोजन पक्ष के गवाह की मुख्य एग्जामीनेशन का हिस्सा दर्ज किया। कोर्ट ने 25 मार्च को आगे की मुख्य गवाह की एग्जामीनेशन दर्ज करेगी।
अतिरिक्त लोक अभियोजक (एपीपी) अतुल श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए और गवाह के बयान दर्ज किए। गवाह दोपहर 2 बजे कोर्ट पहुंचा था। उसका बयान दो घंटे से अधिक समय तक दर्ज किया गया। दूसरी ओर आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की ओर से एडवोकेट राजीव मोहन और एडवोकेट रेहान खान पेश हुए। कोर्ट ने हाल ही में इस मामले में मुख्य गवाह के पति का बयान दर्ज करने की आरोपी की अर्जी मंजूर की है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Women Reservation Bill: कुछ बड़ा होने वाला है? PM मोदी के चैंबर में बैठक चालू…यह बड़े नेता शामिल
Women’s Reservation Bill: ‘बार-बार बिल का स्वरूप क्यों बदला जा रहा’, PM Modi के भाषण पर डिंपल यादव का पलटवार
आवेदन स्वीकार करने के बाद कोर्ट ने मुख्य गवाह के साक्ष्य की रिकॉर्डिंग स्थगित कर दी थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 नवंबर को साक्ष्य की रिकॉर्डिंग के लिए गवाह/पीड़ित को समन जारी किया था। वह जनवरी 2023 में जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में मुख्य भागीदार थी। वह इस मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक है।
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ का अध्यक्ष रहते हुए फिजिकल फेवर मांगने का महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ओलंपियन पहलवान, साक्षी सिंह, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
