हरियाणा में BJP की सरकार बनते ही CM नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, कल होगी पहली बैठक
हरियाणा में BJP की सरकार बनते ही CM नायब सिंह सैनी बड़े फॉर्म में दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को पहली कैबिनेट बैठक बुला ली है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सीएम नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत कर हरियाणा में अपनी सरकार बना ली है। ऐसे में पंचकूला में हुए शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ उनके 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली है।
आपको बता दें कि इनमें कुल 11 कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इस बीच सरकार गठन होने के बाद मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक भी बुला ली है। आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ हरियाणा सचिवालय में होनी है।
यहां देखें हरियाणा में नायब सैनी कैबिनेट की लिस्ट
| नाम | पद |
|---|---|
| नायब सिंह सैनी | मुख्यमंत्री |
| अनिल विज | कैबिनेट मंत्री |
| कृष्णलाल पंवार | कैबिनेट मंत्री |
| राव नरबीर | कैबिनेट मंत्री |
| महिपाल ढांडा | कैबिनेट मंत्री |
| विपुल गोयल | कैबिनेट मंत्री |
| डॉ. अरविंद शर्मा | कैबिनेट मंत्री |
| श्याम सिंह राणा | कैबिनेट मंत्री |
| रणबीर गंगवा | कैबिनेट मंत्री |
| कृष्ण बेदी | कैबिनेट मंत्री |
| श्रुति चौधरी | कैबिनेट मंत्री |
| आरती राव | कैबिनेट मंत्री |
| राजेश नागर | (राज्य मंत्री -स्वतंत्र प्रभार) |
| गौरव गौतम | (राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार) |
दरअसल, नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं। सीएम पद की शपथ लेने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें। ऐसे में शपथ समारोह खत्म होने के बाद हरियाणा सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, सबसे पहले हरियाणा के विकास और पुनर्निर्माण को गति देने वाले जनादेश के लिए अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों का हृदय से आभार। मुझ जैसे सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को हरियाणा का प्रधान सेवक बनने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।
सम्बंधित ख़बरें
धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
Trump Modi Call: ट्रंप और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा
सेमीकंडक्टर से डिफेंस तक मचेगी धूम: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, पीएम मोदी संग होगी महाडील
भारत और ऑस्ट्रिया के बीच ऐतिहासिक डील, पीएम मोदी और चांसलर स्टॉकर ने रक्षा से लेकर फिल्मों तक पर मिलाया हाथ
यहां पढ़ें सीएम सैनी की एक्स पोस्ट
नॉनस्टॉप हरियाणा के विकास और नवनिर्माण को गतिमान रखने वाले जनादेश के लिए सर्वप्रथम 2.80 करोड़ अपने परिवारजनों का हार्दिक आभार। मेरे जैसे एक सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को हरियाणा का मुख्य सेवक बनने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आभार।… pic.twitter.com/sGUHrJpxrg — Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 17, 2024
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करके नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी जी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगी। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
यह भी पढ़ें – Bomb Threat: बम की धमकी बनी मुसीबत, दोषियों के खिलाफ सरकार ला रही सख्त नियम
