हाई-प्रोफाइल पार्टी में छलके जाम! विदेशी शराब के साथ 76 गिरफ्तार; 43 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल, VIDEO वायरल

Liquor Party: सराज़ा होटल में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर LCB की छापेमारी। 43 पुरुषों और 33 महिलाओं समेत 76 लोग गिरफ्तार। डेकोरा ग्रुप से जुड़े चिराग पटेल के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में शराब परोसने का आरोप।
gujrat viral video
पार्टी में छलके जाम! विदेशी शराब के साथ 76 गिरफ्तारसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सराज़ा होटल से विदेशी शराब बरामद

  • होटल में किया गया था, प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन

  • 43 पुरुषों और 33 महिलाओं समेत 76 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Drinks Flowed At The Party 76 Arrested With Foreign Liquor: राजकोट के DCP (जोन-2) राकेश देसाई के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम ने PSI शक्तिसिंह चुडासमा के नेतृत्व में सराज़ा होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पार्टी स्थल से विदेशी शराब बरामद की। पार्टी में मौजूद 43 पुरुषों और 33 महिलाओं समेत कुल 76 लोगों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह पार्टी डेकोरा ग्रुप से जुड़े चिराग पटेल के जन्मदिन के प्री-सेलिब्रेशन और दिवाली के मौके पर आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि पार्टी में खाने के साथ शराब भी परोसी गई थी।

पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में राजकोट के तालुका पुलिस स्टेशन में गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट (मद्य निषेध कानून) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस होटल मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, होटल मालिक और शराब परोसने में शामिल कर्मचारियों की भूमिका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में पुलिस की विस्तृत जानकारी और FIR का इंतजार है।

gujrat viral video
महादेव सट्टा ऐप किंग सौरभ चंद्राकर ओमान से लाया गया भारत, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
gujrat viral video
राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री

उद्योगपति के जन्मदिन का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चिराग पटेल का जन्मदिन 12 नवंबर को है। इसी के मद्देनजर दिवाली के मौके पर राजकोट के सराज़ा होटल में प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कई उद्योगपति, बिल्डर और जौहरी समेत शहर के चर्चित लोग शामिल हुए थे।

पार्टी के दौरान होटल की पार्किंग में कई महंगी और लग्जरी कारें भी नजर आईं। वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने मीडिया के कैमरों से बचने के लिए होटल में मौजूद कपड़ों से अपना चेहरा ढक लिया।