गुजरात के बनासकांठा में भीषण हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत, घायल ने बयां की दर्दनाक दास्तान
गुजरात के बनासकांठा से सामने आया है। यहां डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है।
- Written By: अभिषेक सिंह
बनासकांठा की पटाखा फैक्ट्री में हादसे के बाद का दृश्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: देश के किसी न किसी हिस्से से आए दिन पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर आती रहती है। ताजा हादसा गुजरात के बनासकांठा से सामने आया है। यहां डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं।
फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। विस्फोट के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में कुछ मानव अंग भी मिले हैं। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 5 से 6 घंटे लग गए। हादसे के शिकार सभी लोग 2 दिन पहले ही काम पर आए थे।
दो दिन पहले ही आए थे मजदूर
सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार सभी 2 दिन पहले ही काम के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Agra Road Accident: आगरा में तेज रफ्तार का कहर: कैंटर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, दो लोगों की दर्दनाक मौत
दहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
सिक्किम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग में भूस्खलन, 12-20 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका
जालना में विधायक नारायण कुचे की कार पलटी, पंढरपुर जाते समय हादसा; 3 लोग घायल
3 लोग गंभीर रूप से घायल
3 लोग 40 प्रतिशत से ज्यादा जले डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में घायल हुए सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। वे 40 प्रतिशत से ज्यादा जल गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है।
गुजरात से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखे बनवाता था। हालांकि अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास सिर्फ पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
जिंदा बचे मजदूर ने बयां की दास्तां
घटना की कहानी बताते हुए घायलों ने कहा कि हम फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ। हमें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ, बहुत तेज धमाका हुआ और हम बेहोश हो गए। जब आंख खुली तो चारों तरफ आग लगी हुई थी। हम किसी तरह जली हुई हालत में फैक्ट्री से बाहर भागे।
