-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Heavy Rain Red Alert Navsari Flood School Holiday
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने पंचमहल, दाहोद और महीसागर में जारी किया रेड अलर्ट
- Written By: अनन्या तिवारी
Gujarat Rains Update: गुजरात में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। नवसारी, डांग, तापी और सूरत में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी और कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है।

सााकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
Gujarat Heavy Rain Red Alert IMD: भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में नदियां उफान पर है। कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। नवसारी जिले में लगातार बारिश के कारण पूर्णा नदी का जलस्तर 24 फीट तक पहुंच गया, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। कावेरी नदी का जलस्तर 27 फीट तक पहुंच गया है, जो इसके 19 फीट के खतरे के निशान से ऊपर है।
नवसारी में कावेरी नदी का बढ़ा जलस्तर
नवसारी में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। करीब 218 अंदरूनी सड़कें बंद कर दी गई हैं और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। मंत्री नरेश पटेल ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। मंत्री नरेश पटेल ने कहा, “नवसारी में स्थिति कल से भी अधिक कठिन हो सकती है। डांग जिले के वाघई में 14 इंच से अधिक बारिश हुई है। कल रात 10 बजे से वंसदा में 15 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।”
डांग में नदियां उफान पर, गिरा वॉटरफॉल बंद
डांग जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई बड़ी नदियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अंबिका नदी पर मौजूद गिरा वॉटरफॉल में पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए वॉटरफॉल तक जाने पर रोक लगा दी है और एहतियात के तौर पर लोगों से नदियों, झरनों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
मोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल
छत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
ग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
स्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
तापी में हाईवे पर जलभराव, व्यारा में बाढ़ जैसे हालात
तापी के डोलवन के गदत के पास नेशनल हाईवे 56 पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। भारी बारिश के कारण व्यारा के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई। एक तालाब से छोड़े गए पानी और मिंधोला नदी के उफान पर होने से निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे शहर में सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई।
वलसाड और सूरत में भी बढ़ा बाढ़ का खतरा
वलसाड में भी लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और औरंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, सूरत में स्थित दोसवाड़ा बांध के ओवरफ्लो होने से मिंधोला नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारडोली शहर में सिविल कोर्ट इलाके के पास 50 से ज्यादा घर पानी में डूब गए हैं। एहतियात के तौर पर, बारडोली प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।
स्कूलों और आंगनवाड़ियों की छुट्टी
मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पंचमहल, दाहोद और महीसागर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के गंभीर खतरे को देखते हुए सूरत जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार को सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
नवसारी के दो बांध ओवरफ्लो से कई गांवों को खतरा
बारिश के कारण डांग जिले में पंचायत और भवन विभाग की करीब 47 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। वहीं, नवसारी जिले में लगातार बारिश से जूज और केलिया बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं, जिससे पूर्णा नदी के तटीय क्षेत्रों और वांसदा, चिखली, गांदेवी तथा खेरगाम तालुका के दर्जनों गांवों में जलभराव का खतरा पैदा हो गया है। उधर, तापी जिले के डोलवन क्षेत्र में बाढ़ में फंसे 11 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
Gujarat heavy rain red alert navsari flood school holiday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
Aug 08, 2026 | 06:24 PMसिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
Aug 08, 2026 | 06:23 PMWardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
Aug 08, 2026 | 06:16 PMइंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 06:12 PMNick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा
Aug 08, 2026 | 06:07 PM‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Aug 08, 2026 | 05:59 PMYavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














