Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज होगा पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, अमित शाह होंगे शामिल

अहमदाबाद विमान हादसे में मृत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 16, 2025 | 12:07 PM

विजय रूपाणी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: अहमदाबाद विमान हादसेमें मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रुपाणी के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जैसे भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे।

रविवार को विजय रुपाणी के शव की डीएनए सैंपलिंग के जरिए हुई थी। इसके बाद उनके शव को चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा। यहां आज उनका अंतिम संस्कार शाम को 5 बजे किया जाएगा। इससे पहले उनके शव को पुजित सोसाइटी में रखा गया है, जहां उनके परिवार, समर्थक और स्थानीय लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

#WATCH | Visuals from outside the residence of former Gujarat CM Vijay Rupani, in Rajkot. He was one of the 241 people onboard the London-bound #AirIndiaPlane who died in the crash in Ahmedabad on June 12. Today, at 11.30 am, his family will receive his mortal remains from the… pic.twitter.com/quL1f3vleM — ANI (@ANI) June 16, 2025

87 मृतकों की हुई पहचान

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की भीषण दुर्घटना में 270 लोगों की मौत के चार दिन बाद, अब तक डीएनए मिलान के माध्यम से 87 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 47 लोगों के शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण कियाकी जा रही है क्योंकि 12 जून को विमान दुर्घटना में कई लोग इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनके शव पहचाने नहीं जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: सोमनाथ… अटूट आस्था के 1000 वर्ष, विध्वंस नहीं, पुनर्जागरण की सदियों पुरानी गाथा

गुजरात में हिंदुओं पर पत्थरबाजी, कहा-बांग्लादेश में एक ही हिंदू जला है, हम तुम सबको फूंक देंगे

Year Ender 2025: साल 2025 की वो सबसे बड़ी त्रासदियां जिनसे दहल गई पूरी दुनिया

गांधी जी का सपना तोड़ने जा रही है गुजरात की भाजपा सरकार, अब GIFT सिटी में कर सकेंगे ‘वाइन एंड डाइन’

अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बताया, अब तक, 87 डीएनए नमूनों का मिलान किया गया है, और 47 लोगों के शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। ये मृतक गुजरात के विभिन्न हिस्सों, जैसे भरूच, आनंद, जूनागढ़, भावनगर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अरवल्ली और अहमदाबाद जिलों के रहने वाले थे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: जांच के लिए उच्च-स्तरीय समिति की पहली बैठक आज, तीन महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

अहमदाबाद विमान हादसा

12 जून को दोपहर करीब 1.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जाकर क्रैश हो गया था। लंदन जाने वाले इस विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। दुर्घटना में 29 अन्य लोगों के मारे जाने की भी खबर है, जिनमें पांच एमबीबीएस छात्र शामिल थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gujarat former vijay rupani cremation today amit shah joins tribute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 12:04 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Gujrat
  • Vijay Rupani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.