Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात में कोरोना की रफ्तार तेज, आज आए सर्वाधिक 6,275 नए मामले

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 10, 2022 | 12:23 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद:  गुजरात (Gujarat) में रविवार को पिछले साल 18 मई के बाद से कोविड-19 (Cocid-19) के सर्वाधिक 6,275 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,62,204 हो गई। पिछले साल 18 मई को कोविड-19 के 6,447 मामले सामने आये थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला सामने नहीं आया और इस स्वरूप के मामले 236 पर कायम हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी भी कोविड-19 मरीज की जान नहीं गयी और मृतकों का आंकड़ा 10,128 बना रहा। अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,263 कोविड-19 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिसके साथ ही अब तक 8,24,163 रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 27,193 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 26 जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। 

उन्होंने कहा कि रविवार को अहमदाबाद में सबसे अधिक 2,519 नये मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि इसके बाद सूरत में 1,879 मामले, वडोदरा में 398, राजकोट में 254 और गांधीननगर में 206 नये मामले सामने आये। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिन के दौरान 93,467 लोगों को टीके की खुराक दी गईं, जिसमें 15-18 आयु वर्ग के 17,857 किशोर शामिल हैं। इससे राज्य में अभी तक दी गई टीके की खुराक की कुल संख्या 9.31 करोड़ हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

डरें नहीं पर सतर्क रहें: देश में बढ़ रहे Corona मामले, जून में 58 मौतें और 3400 नए केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने कहा…

अधिकारी के अनुसार ओमीक्रोन से संक्रमित 236 लोगों में से अबतक 186 ठीक हो गये हैं ।  एक अधिकारी ने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में उपचाराधीन मरीज 109हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में अबतक इस महामारी के 10781 मामले सामने आये हैं जिनमें से 10668 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं और चार मरीजों ने जान गंवायी है। 

शिमला से प्राप्त समाचार के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 498 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,32,085 तक चला गया। राज्य में एक और मरीज की जान चले जाने से मृतकों की संख्या 3,865हो गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांगड़ा से कोविड-19 के सर्वाधिक 164, सोलन से 95 , सिरमौर में 61, शिमला में 59, उना में 32, मंडी में 24, हमीरपुर में 16, बिलासपुर, चंबा और किन्नौर में 13-13 और कुल्लू में आठ नये मरीजों का पता चला है।  अधिकारी के अनुसार राज्य में अब उपचाराधीन मरीज बढ़कर 3148 हो गये हैं । इस बीच 156 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और अबतक 2,25,046मरीज स्वस्थ हो चुके है।(एजेंसी)

Coronas speed increased in gujarat today the maximum number of 6275 new cases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2022 | 12:23 PM

Topics:  

  • Gujarat Corona Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.