Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात में बनाए जाएंगे 51 ‘योग स्टूडियो’, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया एलान

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में 51 ‘योग स्टूडियो' स्थापित करेगी।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 21, 2024 | 11:31 AM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

Follow Us
Close
Follow Us:
अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बनासकांठा जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार इस प्राचीन पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में 51 ‘योग स्टूडियो’ स्थापित करेगी। ताकि एक ही स्थान पर सेहत से जुड़ी सेवाएं मिल सकें। गुजरात सरकार अपनी ओर से योग को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने के लिए खास तरह के प्रयास करने जा रही है।
राज्य के मुख्यमंत्री भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बनासकांठा जिले के नदाबेट में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां पर इस कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी भी शामिल हुए। यह पहली बार है जब नदाबेट में योग दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर यहां के लोगों में खास उत्साह दिखायी दिया।

#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel, along with BSF jawans and others, performed Yoga at Nadabet India-Pakistan border zero point in Banaskantha district today. #InternationalYogaDay pic.twitter.com/S46kxtsdW9

— ANI (@ANI) June 21, 2024

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग शरीर के लिए व्यायाम और सांसों को नियंत्रित करने की एक प्रणाली है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण दुनिया के हर कोने में पहुंच गई है। नदाबेट में राज्य योग बोर्ड और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हमारी 51 सरकारी योग स्टूडियो स्थापित करने की योजना है ताकि लोगों को एक ही स्थान पर सेहत से जुड़ी सेवाएं मिल सकें। गुजरात सरकार योग को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
पटेल ने कहा कि योग आज के तनावपूर्ण जीवन में सबसे अच्छा समाधान है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह एक जन आंदोलन बन गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में सिंधु भवन रोड पर एक सार्वजनिक उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में योग किया वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत में योग कार्यक्रम में भाग लिया।
अधिकारियों ने बताया कि अन्य मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी राज्य भर में योग कार्यक्रमों में भाग लिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chief minister bhupendra patel 51 yoga studios built in gujarat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2024 | 11:31 AM

Topics:  

  • Bhupendra Patel

सम्बंधित ख़बरें

1

वडोदरा ब्रिज हादसे में 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.