अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का बदल रहा स्वरूप! प्लेटफॉर्म 4 से 7 का होगा आधुनिकीकरण, बनेगा विश्वस्तरीय कॉनकोर्स

Ahmedabad Railway Station Redevelopment: अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 से 7 का पुनर्विकास 120 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य। बनेगा विश्वस्तरीय कॉनकोर्स, DRM वेद प्रकाश ने की 36 घंटे समीक्षा।
ahmedabad railway station redevelopment
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का निर्माण(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 से 7 का पुनर्विकास 120 दिनों में होगा।

  • डीआरएम वेद प्रकाश ने निर्माण कार्यों की 36 घंटे तक लगातार समीक्षा की।

  • यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विश्वस्तरीय आधुनिक कॉनकोर्स विकसित किया जाएगा।

Western Railway Ahmedabad DRM: गुजरात का ऐतिहासिक अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेज गति से हो रहा है। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4, 5, 6 और 7 को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर यहां विश्वस्तरीय कॉनकोर्स विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

रेलवे के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्मों का पुनर्विकास आगामी 120 दिनों में पूरा करने की योजना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समय-सीमा में पूरा करने के लिए डीआरएम वेद प्रकाश ने निर्माण स्थल पर लगातार 36 घंटे तक मैराथन बैठक और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान DRM ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण रेलवे के विभिन्न विभागों और निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में निर्माण की तकनीकी चुनौतियों, संसाधनों की उपलब्धता, निर्माण सामग्री की आपूर्ति, ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की योजना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

108 पाइल कैप से तैयार होगा मजबूत आधार

स्टेशन पुनर्विकास की निर्माण योजना के तहत प्लेटफॉर्म 4/5 और 6/7 के लिए कुल 457 पाइल, 108 पाइल कैप और 213 पेडेस्टल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा लगभग 6,400 मीट्रिक टन स्ट्रक्चरल स्टील का फैब्रिकेशन और इरेक्शन भी किया जाएगा। इन्हीं संरचनाओं के आधार पर आधुनिक कॉनकोर्स और अन्य संबंधित सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

BLT और कॉनकोर्स निर्माण पर विशेष जोर

DRM वेद प्रकाश ने पाइल फाउंडेशन, पाइल कैप विद पेडेस्टल, बैलेस्ट लेस ट्रैक (BLT) और कॉनकोर्स के स्ट्रक्चरल स्टील निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक कार्य के लिए माइक्रो-प्लानिंग तैयार करने तथा पर्याप्त श्रमिकों, मशीनरी और निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

ahmedabad railway station redevelopment
नवी मुंबई एयरपोर्ट ने रचा नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन, जीत अदाणी ने दी जानकारी

रेल परिचालन प्रभावित किए बिना पूरा होगा काम

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन देश के महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल केंद्रों में शामिल है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा बनाए रखना रेलवे के सामने बड़ी चुनौती है। इसके लिए निर्माण सामग्री की आवाजाही, ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक, मौजूदा संरचनाओं को हटाने और जरूरी यूटिलिटी शिफ्टिंग की विस्तृत योजना बनाई जा रही है।

ahmedabad railway station redevelopment
पीरियड्स के कारण नहीं छूटेगा फिजिकल टेस्ट का मौका, महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में युवतियों को बड़ी राहत

गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

डीआरएम वेद प्रकाश ने कहा कि अहमदाबाद स्टेशन का पुनर्विकास यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को एकीकृत कार्ययोजना के तहत काम करने तथा गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।