Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात में फिर हिली धरती! कच्छ में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

गुजरात के कच्छ जिले में आज यानी रविवार 3 नवंबर को तड़के 3.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इस बाबत भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ISR) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भूकंप से जिले में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 03, 2024 | 09:58 AM

Earthquake

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में आज यानी रविवार 3 नवंबर को तड़के 3.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इस बाबत भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ISR) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भूकंप से जिले में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित ISR ने बताया कि भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र लखपत से 53 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।

वहीं बीते 17 अक्टुबर को भी गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए थे। तब यह भूकंप बीते गुरुवार सुबह करीब 3 बजकर 54 मिनट पर आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4 बताई गई थी। वहीं इसका केंद्र बिंदु कच्छ के खावडा से करीब 47 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था।

यहां पढ़ें –  बंटोगे तो कटोगे नारे पर गिरिराज सिंह का बयान, बोले ये कोई नारा नहीं, एक मंत्र है

इसी तरह बीते 23 सितंबर को भी गुजरात के कच्छ जिले में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे। तब गांधीनगर स्थित ISR ने कहा था कि भूकंप सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दर्ज हुआ था और इसका केंद्र रापर के 12 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।

जानकारी दें कि, गुजरात में भूकंप का खतरा बहुत अधिक रहता है। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (GSDMA) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार पिछले 200 वर्ष में राज्य में नौ बार भीषण भूकंप आए हैं। वहीं ISR के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 27 अक्टूबर को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

यहां पढ़ें – वायनाड उपचुनाव : आज से फिर प्रियंका गांधी का प्रचार अभियान शुरू, होंगी तीन नुक्कड़ सभाएं

इस बाबत GSDMA के अनुसार 2001 में कच्छ में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा तथा दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। गुजरात में 26 जनवरी 2001 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ के पास था और इससे पूरा राज्य प्रभावित हुआ था। जीएसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप से करीब 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

क्यों आता है भूकंप

बता दें कि, हमारी पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। वहीं पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स हमेशा घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। लेकिन जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो तब धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0 %e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%95

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 09:57 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.