YRKKH Spoiler:अभिरा की खुशियों पर लगेगा ग्रहण!, शादी में आएगा नया तूफान
YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा दुल्हन के कपड़े पहने कोर्ट पहुंचती है, लेकिन रास्ते में होने वाला है बड़ा हादसा। अभिरा-अरमान की जिंदगी में एक और नया मोड़ आने वाला है।
- Written By: यति सिंह
अभिरा-अरमान की शादी में आएगा नया तूफान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
YRKKH Upcoming Twist: ‘सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मायरा अभिरा और अरमान को साथ में देखना चाहती है। लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं है। वहीं दूसरी तरफ कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है। आपने अभी तक देखा होगा कि अभिरा-अरमान दोनों बेटियों के कहने पर शादी करने के लिए राजी हो जाते है।
इसी कड़ी में परिवार के लोग अभिरा-अरमान को शादी का जोड़ा देते है। अभिरा जोड़ा एक हादसे में जल जाता है, अपशगुन ना हो इसलिए अभिरा बहुत घबरा जाती है। लेकिन बात यहां खत्म नहीं होती है। इसके बाद अरमान की मां अभिरा को बड़ी कड़वी भी बातें कह देती है। जिससे अभिरा की आंखों में आंसू आ जाते है।
They were so excited to get married to each other but ig faith has some other plans for our abhimaan 😭😭💔🥹💔#Abhimaan #yrkkh pic.twitter.com/R7zn97yRML — Abhimaan (@abhimaan_paglu) June 3, 2026
क्या कोर्ट तक पहुंच पाएगा अरमान
सीरियल में आप आगे देखने वाले है कि विद्या के पति की तबीयत बिगड़ने वाली है। जिसकी वजह से विद्या से आरती की थाली गिर जाती है। ऐसे में अभिरा की शादी में एक और अपशगुन होने वाला है। अभिरा कोर्ट पहुंचकर अरमान का इंतजार करने वाली है। लेकिन अरमान की रास्ते में चप्पल टूट जाएगी। और अरमान के चक्कर आने आ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Spoiler: नियति ने तुलसी को ठहराया अंश की मौत का जिम्मेदार, परिवार में मचा हड़कंप
KSBKBT Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से मचा बवाल, करण-नंदिनी पर मंडराया संकट
YRKKH Upcoming Twist:शादी से पहले लापता हुआ अरमान, अभिरा की शादी के दिन आया नया ट्विस्ट
Anupamaa Spoiler: टूट जाएगा अनुपमा-दिग्विजय का रिश्ता? कहानी के अपकमिंग ट्विस्ट से बढ़ी फैंस की टेंशन
जिससे वह बेहोश हो जाता है। दूसरी तरफ अभिरा कोर्ट में अरमान का इंतजार कर रही है। लेकिन अरमान कोर्ट नहीं पहुंच पाया है। लेकिन मायरा ने अरमान द्वारा दिए गए फूलों को अभिरा तक पहुंचा दिया है। क्योंकि अरमान बीमार होने की वजह से शादी के लिए कोर्ट नहीं पहुंच पाएगा।
Brain tumor 😭
Bechara shock mei chala gaya kitna khush tha aj 🥺🫂#yrkkh #armaanpodder #rohitpurohit pic.twitter.com/3Ea7nQI1l3 — Tisha Khan 🎀 (@TishaKh36343489) June 3, 2026
अरमान के इंतजार में अभिरा की निकलती है जान
आप आने वाले एपिसोड में आगे देखेंगे कि जल्द ही अभिरा को पता चलेगा कि अरमान कोर्ट के बाहर दुल्हन के लिबास में खड़ी है। लेकिन अरमान अभी तक कोर्ट नहीं पहुंचा है। वहीं चक्कर खाने के बाद अरमान जब अस्पताल में एडमिट होता है, तो उस दौरान उसे पता चलता है कि उसे ब्रेन ट्यूमर है। जिसको सुनकर उसके होश उड़ जाते है। ये सुनने के बाद अभिरा रोते हुए हॉस्पिटल पहुंचती है।
यह भी पढ़ें: KSBKBT Spoiler: नियति ने तुलसी को ठहराया अंश की मौत का जिम्मेदार, परिवार में मचा हड़कंप
अभिरा का होगा सच से सामना
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप देखेंगे कि अरमान को देखने के लिए अभिरा अस्पताल पहुंचती है। अरमान के ट्यूमर के बारे में जानकर अभिरा को गहरा सदमा लगता है। वहीं स्टोरी में दूसरी तरफ कावेरी सबको बताने वाली है कि अरमान और अभिरा की शादी नहीं होने वाली है। ये बात जानकर पूरे परिवार को जोरदार झटका लगने वाला है।
