-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Angad Anger Erupt Against Vrinda Leading To A Fierce Confrontation With Ranvijay
KSBKBT 2 Spoiler: अंगद का गुस्सा फूटेगा वृंदा पर, रणविजय से होगी जबरदस्त भिड़ंत
- Written By: सोनाली झा
KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अब और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। परी अपनी मां तुलसी की जिंदगी को बर्बाद करने पर आमादा है। मिहिर घर छोड़ चुका है और नॉयना इस मौके का फायदा उठा रही है।

अंगद का गुस्सा फूटेगा वृंदा पर
KSBKBT 2 Upcoming Twist: स्टार प्लस का चर्चित और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर नजर आ रहा है। कहानी अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां तुलसी की बेटी परी (परिधि) अपनी ही मां की जिंदगी को नर्क बनाने पर तुली हुई है। परी की हरकतों का असर इतना खतरनाक हो चुका है कि मिहिर घर छोड़ने का फैसला कर चुका है।
मिहिर के दूर जाने के बाद उसकी देखभाल नॉयना कर रही है, जबकि तुलसी अपने पति को मनाने के लिए उसके ऑफिस पहुंचती है। लेकिन जब तुलसी को मिहिर नॉयना के साथ नजर आता है, तो उसका दिल पूरी तरह टूट जाता है। उधर, गायत्री भी तुलसी को ताने मारकर उसके दर्द को और बढ़ा देती है। इन हालातों को देखकर अंगद का गुस्सा फट पड़ता है और यहीं से कहानी में एक बड़ा धमाका होता है।
नॉयना की चाल
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि तुलसी हर संभव प्रयास करेगी कि मिहिर घर लौट आए, लेकिन गुस्से में मिहिर उसे नजरअंदाज कर देगा। यही मौका नॉयना के लिए सुनहरा साबित होगा। वह मिहिर के करीब आने की पूरी कोशिश करेगी और हालात का फायदा उठाएगी। अंगद तुलसी को समझाएगा कि मिहिर के घर छोड़ने की असली वजह वृंदा है।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
अंगद का गुस्सा
अंगद तुलसी के सामने वृंदा के खिलाफ जहर उगलेगा और कहेगा कि अब समय आ गया है जब उसे सबक सिखाना चाहिए। बिना देर किए अंगद सीधे वृंदा के घर पहुंच जाएगा और सबके सामने उससे भिड़ जाएगा। वृंदा अंगद की नाराजगी और तीखे सवालों से घबरा जाएगी। इसी बीच शो में एंट्री होगी वृंदा के मंगेतर रणविजय की। अंगद को जब यह पता चलता है कि वृंदा हाल ही में सगाई कर चुकी है, तो वह हैरान रह जाएगा। बहस इतनी बढ़ेगी कि अंगद और रणविजय में हाथापाई तक की नौबत आ जाएगी।
ये भी पढ़ें- संजय दत्त ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा, भस्म आरती में लीन हुए एक्टर
शांति निकेतन में होगा सच का सामना
अंगद रणविजय का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए शांति निकेतन ले आएगा। वहां रणविजय का आमना-सामना तुलसी से होगा। तुलसी रणविजय को सच उगलने के लिए मजबूर करेगी। आखिरकार रणविजय कबूल करेगा कि परी उसके प्यार में इतनी पागल है कि उसने घर तबाह करने जैसी हरकतें की हैं। इस बड़े खुलासे से तुलसी के हाथ आखिरकार अपनी बेटी के खिलाफ सबूत लग जाएगा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को अंगद-वृंदा की भिड़ंत, रणविजय की पिटाई और तुलसी के हाथ सच लगने जैसे जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
Angad anger erupt against vrinda leading to a fierce confrontation with ranvijay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














