

YRKKH Upcoming Twist: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों एक बेहद इमोशनल ट्विस्ट से गुजर रहा है। सीरियल के मुख्य कलाकार समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की लाख कोशिशों और बेहतरीन अदाकारी के बाद भी पिछले कुछ टाइम से शो की टीआरपी लगातार गिर रही है।
कहानी में इस समय दर्शकों का ध्यान अरमान की रहस्यमयी बीमारी और उसके इलाज के लिए अभिरा की कोशिशों पर केंद्रित है। अरमान की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन वह इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि उसे किसी डॉक्टर की निगरानी की सख्त जरूरत है। तो वहीं दूसरी तरफ, पैसों की कमी से जूझ रही अभिरा अपने पति को ठीक करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मदद जुटाने की कोशिश कर रही है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अरमान अपनी बीमारी और भारी दवाइयों के असर को नजरअंदाज करके अपने एक बेहद जरूरी केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंच जाता है। कोर्ट रूम की कार्यवाही के दौरान ही दवाइयों के तेज नशे और थकान की वजह से अरमान की आंख लग जाती है और वह भरी अदालत में सो जाता है।
कहानी में देश के सबसे बड़े वकील को इस तरह अदालत के बीचोबीच लाचार और अचेत अवस्था में देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। कोर्ट परिसर में मौजूद आम लोग और दूसरे वकील अरमान की इस हालत को देखकर पोद्दार फैमिली के तौर-तरीकों पर उंगलियां उठाने लगते हैं।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जब कोर्ट में मौजूद किसी शख्स के द्वारा अभिरा को अरमान के बारे में पता चलता है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह फौरन अरमान को संभालने के लिए अदालत की तरफ दौड़ती है। दादी सा अरमान की इस स्थिति के लिए भी अभिरा को ही जिम्मेदार ठहराते हुए उसे सरेआम बेइज्जत करना शुरू कर देती हैं।
जब अभिरा कोर्ट पहुंचती है और कृष को अरमान की लाचारी का मजाक उड़ाते हुए देखती है, तो उसका गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच जाता है। अभिरा कोर्ट के सामने कृष को उसकी औकात याद दिलाते हुए बुरी तरह फटकार लगाती है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा अपने पति के सम्मान की रक्षा करने के बाद अभिरा जबरन अरमान को लेकर हॉस्पिटल की तरफ रवाना हो जाती है। अभिरा यह बड़ा फैसला लेती है कि जब तक अरमान पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, वह उसे कोई भी केस लड़ने की इजाजत नहीं देगी।
हालांकि, अरमान अपनी बीमारी को छुपाने की यह जिद बहुत जल्द उस पर और पूरे फैमिली पर भारी पड़ने वाली है। आने वाले एपिसोड में आप लोग देखेंगे कि अरमान अपनी याददाश्त पूरी तरह खो देगा। अपने पार्टनर को इस मानसिक स्थिति से बाहर निकालने और उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने के लिए अब अभिरा को जमीन-आसमान एक करना होगा।