I’m sorry… सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो सामने आए रणवीर इलाहाबादिया, Video में देखें क्या कुछ कहा
Ranveer Allahbadia Video: सोशल मीडिया पर कल से ही समय रैना के शो को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच मामला बढ़ता देख रणवीर इलाहाबादिया ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
I’m sorry... सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो सामने आए रणवीर इलाहाबादिया
मुंबई: समय रैना का शो “India’s Got Latent” इन दिनों विवादों के घेरे में है। उनके लेटेस्ट एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच वो कंटस्टेंट से कुछ ऐसा भी पूछ लेते हैं, जिसे हम अपने इस आर्टिकल में नहीं लिख सकते। क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीनों को खूब लताड़ लगाई।
अब इस पूरे मामले पर रणवीर इलाहाबादिया की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मापी मांगी है।
क्या बोले रणवीर?
रणवीर ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैंने जो इंडियाज गॉट लेटेंट में कहा, वो नहीं कहना चाहिए था। मुझे माफ कर दीजिए। साथ ही उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरा कमेंट सही नहीं था, न वो फनी था, कॉमेडी में मैं माहिर नहीं हूं। मैं यहां बस माफी मांगने के लिए आया हूं।
सम्बंधित ख़बरें
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
370 की बिरयानी विवाद पर मल्लिका दुआ का फूटा गुस्सा, Pranit More को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- यह कॉमेडी…
370 रुपये बिरयानी विवाद में बढ़ीं Pranit More की मुश्किलें, NCW के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस
उन्होंने वाडियो में आगे कहा कि आप लोगों में से कइयों ने पूछा कि क्या मैं इस तरह अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहता हूं, नहीं, मैं इस तरह बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं। जो मैंने कहा उसको लेकर मैं कोई बहाना नहीं बनाउंगा, मैं बस माफी मांगता हूं।
देखें वीडियो
I shouldn’t have said what I said on India’s got latent. I’m sorry. pic.twitter.com/BaLEx5J0kd — Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) February 10, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दिल्ली में भी शिकायत दर्ज
मुंबई ही नहीं दिल्ली में भी इस मामले में समय, रणवीर और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। नवीन जिंदल नाम के वकील ने साइबर पुलिस तथा दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में लिखा गया है कि ऐसे लोग हमारी संस्कृति और सामाजाकि ताने बाने को तार तार कर रहे हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई होना आवश्यक है। इसके अलावा शिकायत में यह भी मांग की गई है कि समय रैना के इस शो को बैन किया जाए।
