YRKKH Twist: चारु के निधन की खबर सुनकर टूट जाएगी कियारा, खो जाएगा अभिरा का चैन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे की चारु की मौत की खबर सुनकर कियारा का दिल टूट जाता है। वहीं अभिरा का मंगलसूत्र खो जाता है, जो हरमन के हाथ लगता है।
YRKKH Twist: चारु के निधन की खबर सुनकर टूट जाएगी कियारा
ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा का खो जाएगा मंगलसूत्र
Published on: 
Updated on: 

Yeh rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि आज के एपिसोड में कियारा पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। उसे चारु के मौत की खबर सुनाई पड़ती है। चारु के मौत की खबर सुनकर कियारा रोने लगती है कियारा को रोता देख अरमान परेशान होता है और उससे पूछता है कि वह आखिर क्यों रो रही है। वह कुछ कहे उससे पहले ही अभीर वहां आ जाता है और कियारा को वो समझाने लगता है कि चारु की आखिरी इच्छा यही थी कि तुम उसके भाई की शादी धूमधाम से नाचो, उसके बदले बारात में तुम्हें डांस करना होगा। अभीर की बातें सुनकर कियारा मान जाती है और चारु की आखिरी इच्छा को पूरा करने का मन बना लेती है।

दूसरी तरफ दादी सा अभिरा को मंडप के पास लेकर आती है। अभिरा का मंगलसूत्र खो गया है, तान्या अभिरा का मंगलसूत्र ढूंढने लगती है। इसी बीच वहां अरमान पहुंचता है और तान्या से कहता है कि तुम जाओ मैं मंगलसूत्र ढूंढ दूंगा। तान्या को शुरू शुरू में अरमान की बातों पर विश्वास नहीं होता है। लेकिन जब अरमान उसे समझाता है तो तान्या समझ जाती है और वहां से जाने के लिए तैयार हो जाती है। तान्या जब चली जाती है तब अरमान मंगलसूत्र खोजने लगता है।

मंगलसूत्र मिलने के बाद भी परेशान है अभिरा

इस मामले में विद्या और मनीषा अरमान को समझने का प्रयास करते हैं, लेकिन अरमान उनकी बातों को नहीं समझ पाता, वह अभिरा का मंगलसूत्र लेकर मंडप के पास चला जाता है। इसी बीच तान्या और कृष अपनी ही शादी में डांस करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अभिरा के चेहरे पर ख़ुशी नहीं दिख रही है, वो काफी उदास है। शादी की महफिल के बीच वह परेशान नजर आ रही है।

शो को लेकर बढ़ रही हैं दर्शकों की उत्सुकता

अंशुमान अभिरा को परेशान देखकर चिंता में आ जाता है। लेकिन फिर भी वह उससे कुछ पूछता नहीं है। परिवार में शादी का माहौल है और कई सारे ट्वीट एक साथ देखने को मिल रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ होगा इसका पहले से अंदाजा लगाना काफी कठिन होने लगा है। यही कारण है कि शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com