YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के सामने आएगा मायरा का सच, कबीर ने कर दी शादी के लिए हां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में मायरा की कुर्बानी का सच अभिरा और अरमान के सामने आएगा। वहीं कबीर शादी के लिए राजी होगा और कृष की चाल का मनीषा को पता चल सकता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ड्रामे के डोज से भरपूर रहने वाले है। अब फैंस को इसका इंतजार रहेगा कि क्या मायरा और कबीर की लवस्टोरी का द एंड हो जाएगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में अभिरा और अरमान के सामने मायरा का सच आने वाला है। जहां उन्हें पता चल जाएगा कि मायरा सिर्फ उन दोनों के लिए कबीर का प्यार ठुकराकर उनके पास लौटी है। जिसके बाद अभिरा और अरमान को अपनी गलती का एहसास हो जाएगा।

पोद्दार परिवार का मिशन स्वच्छ अभियान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कावेरी अपने टूटे हुए परिवार को एक करने के लिए मास्टरप्लान तैयार करती है। जिसमें वो पूरे घरवालों से घर के सभी काम करवाएगी। हालांकि ये स्वच्छ अभियान के बाद भी मायरा और उसके पेरेंट्स के बीच की दूरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

कबीर ने की शादी के लिए हां

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर अपने घरवालों का विश्वास दोबारा जीतने के लिए शादी के लिए हां कर देता है। हालांकि कबीर काफी मुश्किल के बाद ये फैसला लेता है। वो अपने पापा और बड़ी दादी का भरोसा जीतने के लिए शादी के लिए मान जाता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
डर के सेट पर फट गई थी सनी देओल की पैंट? यश चोपड़ा से हुई थी तीखी बहस, जानें पूरा किस्सा

क्या कृष का होगा भंडाफोड़

स्टार प्लस के इस सीरियल में कृष मायरा को फिर से उल्टी पट्टी पढ़ाने में जुट जाता है। लेकिन इस बार मायरा समझदारी से सोचती है। हालांकि मनीषा कृष की इस बात को सुन लेती है। अब ये देखना होगा कि क्या कृष की इस चाल का घरवालों के सामने भंडाफोड़ होता है या नही?

सामने आया मायरा का सच

ये रिश्ता क्या कहलाता है की आगे की कहानी काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में अभिरा और अरमान को मायरा के सच के बारे में पता चलने वाला है। उन्हें पता चल जाएगा कि मायरा उन दोनों के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देकर घर वापस लौटी है। जिसके बाद दोनों को काफी पछतावा होगा और अपनी गलती का एहसास भी होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com