शारदा सिन्हा की कितनी है नेटवर्थ, कौन है बिहार कोकिला की संपत्ति का उत्तराधिकारी
दिग्गक गायका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। शारदा सिन्हा की तबीयत बेहद नाजुक है। गायका बीते 10 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनको लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
- Written By: सोनाली झा
शारदा सिन्हा का नेटवर्थ
मुंबई: दिग्गक गायका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। शारदा सिन्हा की तबीयत बेहद नाजुक है। गायका बीते 10 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनको लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि ऑक्सीजन लेवल गिरने के वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने बताया कि मां मल्टीप्ल मायलोमा यानी एक प्रकार का बोन मैरो कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है।
शारदा सिन्हा की संपत्ति के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकरी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायका की नेटवर्थ 16 से 44 करोड़ के करीब है। शारदा सिन्हा की दो संतानें हैं, जिसका नाम बेटी वंदना और बेटा अंशुमान सिन्हा है। 71 साल की शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी में लोकप्रिय गाने के लिए बेहद मशहूर है। शारदा सिन्हा छठ से जुड़े अनेक लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। छठ के मौके पर सबसे ज्यादा डिमांड शारदा सिन्हा और उनके गानों की हुआ करती है।
ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी के 32वें जन्मदिन पर जानें एक्ट्रेस के बारे में अनसुनी बातें
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
शारदा सिन्हा का सॉन्ग कांच के बहंगिया बहुत पॉप्युलर है। छठ के मौके पर यह गाना बहुत बचता है। इस साल 21 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रिज किशोर का 80 साल की उम्र में ब्रेम हैमरेज से निधन हो गया था। पति ब्रिज किशोर के गुजर जाने का शारदा सिन्हा गहरा सदमा लगा था। उसके बाद से उनकी हालत काफी नाजुक चल रही है।
शारदा मैथिली, भोजपुरी, मगही और हिंदी गाने गाती हैं। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्में मैंने प्यार किया में गाना गया है। उन्होंने इस फिल्म ‘कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया’ के लिए महज 76 रुपए फीस मिली थी। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासुदेव 2 गाना ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ और इसके अलावा और भी कुछ गाने हिंदी फिल्मों के लिए गए थे।
ये भी पढ़ें- सलमान खान को फिर मिली मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने
