- Hindi News »
- Entertainment »
- Wagle Ki Duniya Nayi Peedhi Naye Kissey Tv Celebrates Its Completion Of 500 Episodes With Maharashtra Cm Eknath Shinde
टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ के 500 एपिसोड्स पूरे होने पर सीएम एकनाथ शिंदे संग मना जश्न
शो के कलाकारों ने महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के साथ मनाया इस उपलब्धि का जश्न
- Written By: आकाश जायसवाल

'वागले की दुनिया' की टीम (Photo Credits: Instagram)
मुंबई: टीवी चैनल सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया ने 500 एपिसोड्स का सफर पूरा कर लिया है और इस खास मौके पर शो के कलाकारों एवं तकनीशियनों ने महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक लीडर और आम आदमी के प्रतिनिधि के तौर पर उनके साथ अपनी कामयाबी साझा की। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिये पूरे सप्ताह के दौरान ढेरों गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जिसमें पूजा समारोह, जश्न के अवसर पर लंच और सेट पर केक कटिंग समारोह शामिल है। इसके अलावा, टीम ने महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के साथ इस जश्न का समापन किया। शो की पूरी टीम मुंबई के मालाबार हिल पर सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा बंग्लो में उनसे मुलाकात की।
‘वागले की दुनिया’ की टीम (Photo Credits: Instagram)
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
‘वागले की दुनिया-नई पीढ़ी नये किस्से’ सोनी सब का एक सबसे प्रतिष्ठित शो है और इसे सभी उम्र एवं क्षेत्रों के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इस शो में एक मध्यम वर्गीय परिवार के संघर्ष और उनके समाधानों को दिखाया गया है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें सीख भी देते हैं। शो के कलाकारों सुमीत राघवन, परिवा प्रणति, भारती आचरेकर, अंजन श्रीवास्तव, चिन्मयी साल्वी, शीहान कपाही के साथ शो के प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया और सोनी सब के बिजनेस हेड श्री नीरज व्यास ने भी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की।
महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे कहते है, “वागले शब्द के साथ मेरा गहरा नाता है, क्योंकि मैंने ठाणे के वागले इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। ‘वागले की दुनिया’ शो में एक आम आदमी के रोजमर्रा के संघर्षों को दिखाया गया है। महाराष्ट्र राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते, मैं आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। ‘वागले की दुनिया’ ने एक आम आदमी की जिंदगी दिखाकर और उन्हें कई सामाजिक मुद्दों के समाधान देकर अद्भुत काम किया है। मुझे खुशी है कि चैनल और निर्माता इस तरह की पहल करते हैं। यह सिर्फ मनोरंजन के बारे में नहीं है बल्कि डेली शोज के माध्यम से अच्छी-अच्छी सीख दिखाना भी जरूरी है क्योंकि इससे दर्शकों के पूर्वाग्रह पर उल्लेखनीय असर पड़ता है और एक बेहतर समाज को बढ़ावा मिलता है। मैं भी अपने लोगों के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं टीम को 500 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे करने के लिए बधाई देता हूं और भविष्य में किए जाने वाले उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूं।”
सुमीत राघवन ऊर्फ राजेश वागले ने कहा, “500 एपिसोड्स पूरे करना हमारी टीम के लिये एक जबरदस्त कामयाबी है और मैं सोनी सब की टीम और जेडी मजीठिया का आभारी हूं, जिन्होंने इस तरह का एक शो बनाया। बतौर ऐक्टर, दूसरे कलाकारों के साथ आपका ऑफ-स्क्रीन रिश्ता काफी मायने रखता है और इस नजरिये से मैं कहना चाहूंगा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे बेहतरीन सह-कलाकारों का साथ मिला, जिनके साथ मैं हर दिन काम करना चाहूंगा। हमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ मिलने और उनके साथ बातचीत करने का सुनहरा मौका मिला। यह बेहद अद्भुत अनुभव था।”
Wagle ki duniya nayi peedhi naye kissey tv celebrates its completion of 500 episodes with maharashtra cm eknath shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










