The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले- विश्व सिनेमा के चमकते सितारे

Anupam Kher The Bengal Files: द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी नजर आएंगे।
The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले- विश्व सिनेमा के चमकते सितारे
विवेक अग्निहोत्री ने की अनुपम खेर की तारीफ
Published on
Updated on

Vivek Agnihotri Praised Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर दर्शकों को अपने अभिनय से चौंकाने वाले हैं। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनुपम खेर गांधीजी के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित अनुपम खेर सिर्फ भारतीय सिनेमा के ही नहीं, बल्कि विश्व सिनेमा के भी एक चमकते सितारे हैं। गांधीजी के किरदार में गहराई, सच्चाई और ईमानदारी की जरूरत थी, और खेर साहब ने अपनी समझदारी और अनुशासन से इसे जीवंत कर दिखाया है। इस पोस्ट ने फिल्म को लेकर दर्शकों में और अधिक उत्साह बढ़ा दिया है।

द बंगाल फाइल्स का गाना

फिल्म का पहला गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ हाल ही में रिलीज किया गया। यह गाना बांग्ला भाषा में है और 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की झलक पेश करता है। गाने को पार्वती बाउल ने कंपोज और गाया है। इसमें एक महिला इकतारा लिए गाती नजर आती है और इसके साथ ही फिल्म के कुछ भावुक और असरदार दृश्य भी दिखाई देते हैं।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। पल्लवी जोशी न केवल फिल्म का हिस्सा हैं, बल्कि इसकी को-प्रोड्यूसर भी हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रायोलॉजी’ का हिस्सा है। इससे पहले उनकी फिल्मों ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और समाज में बड़े मुद्दों पर चर्चा छेड़ी थी। अब ‘द बंगाल फाइल्स’ से दर्शकों को एक और सशक्त और गहरी कहानी की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com