‘मंत्रीजी से फोन मत कराइए…’ विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा, सिफारिश कल्चर पर सिंगर्स को दी सख्त चेतावनी
Vishal Dadlani Instagram Post: विशाल ददलानी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘सिफारिश’ के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। नए सिंगर्स को टैलेंट पर भरोसा रखने की सख्त नसीहत दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
विशाल ददलानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vishal Dadlani Viral Post: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रही ‘सिफारिश’ की संस्कृति पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विशाल ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें काम दिलाने के लिए पॉलिटिकल या पर्सनल संपर्कों का इस्तेमाल बिल्कुल पसंद नहीं है।
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सख्त और स्पष्ट संदेश शेयर किया, जो खासतौर पर नए और उभरते सिंगर्स के नाम था। इस पोस्ट में विशाल ने बताया कि अगर कोई कलाकार किसी मंत्री या उनके सेक्रेटरी से फोन करवाकर काम लेने की कोशिश करता है, तो यह तरीका उनके साथ कभी काम न मिलने का सबसे पक्का रास्ता है।
विशाल ददलानी ने शेयर किया पोस्ट
अपने नोट में उन्होंने लिखा कि जो लोग ‘कॉन्टैक्ट्स’ के भरोसे आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। विशाल ददलानी ने खुलासा किया कि हाल ही में ऐसी कोशिश होने पर उन्होंने एक मंत्री को ब्लॉक कर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि जिस कलाकार ने इस तरह का दबाव बनवाने की कोशिश की, उसके साथ अब वे काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते चाहे वह कितना ही टैलेंटेड क्यों न हो।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
इस पोस्ट के जरिए विशाल ने सिर्फ नाराजगी ही नहीं जताई, बल्कि नए कलाकारों को अहम सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी में काबिलियत है तो उसे अपने हुनर, मेहनत और धैर्य पर भरोसा रखना चाहिए। ‘सिफारिश’ का रास्ता अपनाना न सिर्फ एक घिसा-पिटा तरीका है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी देता है कि कलाकार को खुद अपने टैलेंट पर विश्वास नहीं है।
ये भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में ‘ओ रोमियो’ का धमाका, शाहिद कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, क्या ‘बॉर्डर 2’ पाएगी पछाड़?
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। हालांकि विशाल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस सख्त रुख ने इंडस्ट्री में चल रही बैकडोर एंट्री और दबाव की राजनीति पर एक नई बहस छेड़ दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विशाल ददलानी इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 16 में जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ श्रेया घोषाल और बादशाह भी शो में जज की कुर्सी संभाल रहे हैं। इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए भी विशाल का यह साफ संदेश बताता है कि वे टैलेंट को किसी भी सिफारिश से ऊपर रखते हैं।
