OTT पर पहली बार दिखेगा हिन्दी साहित्य का जलवा, 15 मई को रिलीज होगी 'Vimal Khanna', ट्रेलर हुआ रिलीज

Vimal Khanna Trailer: मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक की 'द विमल' सीरीज पर आधारित ये शो हिंदी साहित्य के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक है। जो पहली बार पर्दे पर रिलीज हो रही है।
Vimal Khanna OTT release and trailer update
15 मई को OTT पर रिलीज होगी 'विमल खन्ना' ( फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Vimal Khanna OTT release: मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक की 'द विमल' सीरीज पर आधारित ये शो हिंदी साहित्य के सबसे पॉपुलर और यादगार किरदारों में से एक है। जो पहली बार पर्दे पर रिलीज हो रही है। बता दें कि सीरीज में सनी हिंदुजा लीड रोल में नज़र आएंगे। और साथ ही साथ सीरीज में ईशा तलवार और तारा अलीशा भी दिखाई देंगी।

सुरेंद्र पाठक के बहुचर्चित किरदारों में से एक विमल खन्ना अब टीवी स्क्रीन पर उतरने के लिए तैयार है। अभी हाल ही में फेमस सवाईवल थ्रिलर सीरीज का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर के रिलीज होते ही अब फैंस के अंदर उत्साह बढ़ गया है।

विमल खन्ना की आम जिंदगी पर आधारित कहानी

सीरीज की कहानी विमल खन्ना के आस-पास घूमती है, जो एक आम इंसान को परिस्थितियों के कारण उसकी स्थिति को दर्शाता है। ये सीरीज सुरेंद्र मोहन पाठक के सबसे चर्चित उपन्यास मौत का खेल पर आधारित है। निर्माता पीयूष के लिए यह प्रोजेक्ट सपने से कम नहीं है। वे खुद बचपन से सुरेंद्र पाठक जी के उपन्यासों के मुरीद थे। पीयूष दिनेश बताते है, कि सुरेंद्र पाठक जी उनके पिता के समान मार्गदर्शक बन चुके है।

फरेब,धोखे और जिंदगी की जंग

ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे विमल धोखे, फरेब और जिंदगी को बचाने की जंग में जुटा रहता है। गलत आरोपों में फंसे विमल अपनी बेगुनाही को साबित करने में लगे रहने के साथ पूरे सिस्टम के खिलाफ खड़ा रहता है। जो उसे खत्म करना चाहते है।

सीरीज में विमल खन्ना के कठिन किरदार को एक्टर सनी हिंदुजा ने बखूबी निभाया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि विमल कोई सामान्य हीरो नहीं है। वह एक ऐसा व्यक्ति है, जो अपनी पहचान बचाने और सिस्टम से लड़ने में जुटा हुआ है। उस किरदार को कमजोर और शक्तिशाली दोनों रूप में देखना काफी मजेदार रहा।'

लेखक सुरेंद्र पाठक ने इस सीरीज के लिए खुशी जताते हुए कहा कि जिस किरदार को पाठकों ने  सालों तक सराहा है, उसे पर्दे पर लाना एक बेहतरीन अनुभव है। बता दें कि ओटीटी पर अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर, पर इस हाई-ऑक्टेन सर्वाइवल थ्रिलर को देखा जा सकता है। 15 मई से इस सीरीज को पूरी तरह से फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com