Bigg Boss 20: शैनन के की बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री, मशहूर सिंगर कुमार सानू से खास रिश्ता

Kumar Sanu Daughter Shannon K Bigg Boss 20: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री की रेस में फेमस सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन के. का नाम सबसे आगे चल रहा है।
Shannon K Bigg Boss 20
शैनन के. और कुमार सानू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shannon K Wild Card Entry In Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए 1 महीना बीत चुका है। इस 1 महीने के सफर में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा और कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। जहां 16 प्रतियोगियों के साथ इस सीजन का आगाज हुआ था, वहीं खेल के सख्त नियमों और एविक्शन के चलते 3 खिलाड़ी पहले ही बेघर हो चुके हैं।

खबरों के अनुसार अब घर के बदलते समीकरणों के बीच पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर गायिका शैनन के. का नाम काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सिंगर कुमार सानू से खास रिश्ता

बिग बॉस 20 के घर में एंट्री की खबरों को लेकर सुर्खियों में आईं शैनन के. फेमस बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं। कुमार सानू ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ शैनन को गोद लिया था। संगीत उन्हें विरासत में मिला है और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी।

उन्होंने अपना डेब्यू पॉप सिंगल 'अ लॉन्ग टाइम' से किया था, जिसे फेमस पॉप स्टार जस्टिन बीबर के साथ पू बी ने लिखा और प्रोड्यूस किया था। भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा हासिल करने वाली शैनन की सिंगिंग में इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न पॉप का अनोखा संगम सुनने को मिलता है।

Shannon K Bigg Boss 20
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान, कपल ने शेयर की खुशखबरी

कोचेला में परफॉमेंस से लेकर एक्टिंग तक का सफर

शैनन का सिंगिंग करियर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने साल 2025 में दुनिया के सबसे फेमस म्यूजिक फेस्टिवल्स में से एक 'कोचेला' में अपनी शानदार परफॉमेंस दी थी। इसके अलावा वे लंदन के ऐतिहासिक रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी परफॉर्म कर चुकी हैं।

अमेरिका में एक्टिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म 'चल जिंदगी' से भारतीय सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा। ऑस्कर विजेता संगीतकार एम. एम. कीरावाणी के प्रोजेक्ट 'तन्वी द ग्रेट' और वेब सीरीज 'सलाकार' में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी शैनन डिजिटल स्पेस में भी काफी पॉपुलर हैं।

वाइल्ड कार्ड एंट्री से फैंस में बढ़ा भारी उत्साह

हालांकि शैनन के. की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अभी तक 'बिग बॉस 20' के मेकर्स या खुद शैनन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके बाद भी उनके फैंस और शो के दर्शक इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। अगर शैनन इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो उनका ग्लैमरस अंदाज और अंतरराष्ट्रीय अनुभव घर के माहौल में एक नया रोमांच जोड़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com