Vicky Kaushal Troll: ‘आलोचना से सीखना चाहिए’, शादी वाले वायरल जोक पर तीन महीने बाद बोले विक्की कौशल
Vicky Kaushal Marriage Joke: शादी को लेकर किए गए मजाक पर ट्रोल होने के तीन महीने बाद विक्की कौशल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने कहा कि पब्लिक फिगर होने का मतलब हर समय परफेक्ट होना नहीं है।
- Written By: सोनाली झा
विक्की कौशल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Vicky Kaushal Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि उस बयान को लेकर हो रही है जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मार्च 2026 में एक शादी समारोह के दौरान किया गया उनका मजाकिया कमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। अब करीब तीन महीने बाद अभिनेता ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति हर समय परफेक्ट रहे। उन्होंने माना कि कई बार कलाकार भी गलतियां करते हैं और कुछ परिस्थितियों में आलोचना के हकदार होते हैं। विक्की ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि आप लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आपसे कोई गलती नहीं हो सकती। कभी-कभी आलोचना हमें बेहतर बनने का अवसर देती है। लोगों का प्यार जितना बड़ा होता है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी उसके साथ आती है।
शोहरत के साथ आती हैं चुनौतियां
अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला सोच-समझकर लिया था और उन्हें पता था कि सफलता के साथ आलोचनाएं भी मिलेंगी। उनके अनुसार, यदि आलोचना क्रिएटिविटी हो तो उससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। विक्की का मानना है कि हर कलाकार को अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, जहां उसे प्रशंसा के साथ-साथ नेगेटिव प्रतिक्रियाओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि व्यक्ति उन प्रतिक्रियाओं को किस तरह संभालता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 से कटा योगेश रावत का पत्ता, शो के मेकर्स की नीयत पर उठाए गंभीर सवाल
Who is Sahiba Bali: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल
काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
क्या था पूरा मामला
मार्च में सामने आए एक वीडियो में विक्की कौशल शादी समारोह में मौजूद लोगों से बातचीत करते नजर आए थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है, जबकि शादीशुदा लोगों का जोश समय के साथ कम होता जाता है। इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पसंद नहीं किया और अभिनेता को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं विक्की
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही लव एंड वॉर में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अब जनवरी 2027 में रिलीज होने की तैयारी में है।
