Chhava Trailer Out: विक्की कौशल की फिल्म में वीरता की दास्तान देख उत्सुक हुए फैंस, बोले- आग लगा…
विक्की कौशल की फिल्म छावा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में काफी दमदार लग रहे हैं। वहीं रश्मिका ने भी किरदार को बखूबी निभाया। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।
- Written By: अदिति भंडारी
Chhava Trailer Out: विक्की कौशल की फिल्म में वीरता की दास्तान देख उत्सुक हुए फैंस (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म छावा का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के साहसी योद्धा और छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली अध्याय को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार है।
ट्रेलर में मराठा योद्धाओं के साहस और बलिदान को बेहद भव्य तरीके से दिखाया गया है। विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दमदार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके जोशीले संवाद और युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को प्रभावित किया है। रश्मिका मंदाना, जो महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं, शाही अंदाज और दृढ़ता के साथ अपने किरदार में जान डालती नजर आती हैं। वहीं, अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब के रूप में बेहद गहन और प्रभावशाली दिखते हैं।
यहां देखे ट्रेलर-
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
Rashmika Mandanna Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की दी सलाह
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
ट्रेलर की झलकियों से साफ है कि छावा केवल एक ऐतिहासिक कहानी नहीं है, बल्कि यह वीरता, देशभक्ति, और आत्मबलिदान की भावना को दर्शाती है। युद्ध के दृश्यों से लेकर भव्य सेट और प्रभावशाली संवाद तक, हर पहलू ने इसे एक महाकाव्य फिल्म बनाने का वादा किया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेलर के रिलीज के पहले मेकर्स ने किरदार के लुक का पोस्टर शेयर कर दिया था। जिने लोगों में काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
छावा 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। मराठा साम्राज्य की इस गौरवशाली कहानी को दर्शाने वाली यह फिल्म निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक खास जगह बनाएगी। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।
