-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vicky Kaushal And Katrina Kaif Met For The First Time In This Chat Show
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहली बार इस चैट शो में मिले थे, ऐसे तय किया शादी तक का सफर
- Written By: सोनू शुक्ला

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (katrina Kaif) इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी हेवी बजट शादियों में से एक होगी। इस शादी को खास बनाने के लिए इसकी तैयारियां भी बहुत स्पेशल तरीके से की गई हैं।
दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस किले में शादी रचाएंगे। राजस्थान का ये किला बहुत ही ज्यादा रॉयल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शादी की रस्में 7 से 12 दिसंबर तक चलेंगी।
ऐसे में अब विक्की और कैटरीना राजस्थान पहुंच चुके हैं। दोनों 6 दिसंबर को प्राइवेट चार्टर फ्लाइट से मुंबई से जयपुर पहुंचे हैं। दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है लेकिन दोनों ने अब तक उनके फैंस को नहीं बताया उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई। आखिर दोनों कैसे दोस्त बने और बात शादी तक कैसे पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
Welcome To The Jungle: ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना हुआ रिलीज, अक्षय-दिशा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Vicky या Katrina…कौन है कितना अमीर, जानें क्या है इस पावर कपल की नेटवर्थ?
कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े सलमान-शाहरुख, 5 साल तक चली दुश्मनी, फिर ऐसे हुई सुलह
अब हम आपको बताते है आखिर दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। कैसे दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की वजह से शुरू हुआ था। दरअसल साल 2019 में जब कैटरीना इस चाट शो पर आई थी तब करण ने उनसे पूछा था कि अगले प्रोजेक्ट में किसके साथ काम करना चाहेंग?. जिसके वजह में कैटरीना में कहा था- ‘मैं विक्की के साथ काम करना चाहूंगी। क्योंकि हम दोनों साथ अच्छे लगेंगे।
जिसके बाद जब विक्की शो पर आये तो करण ने विक्की को कैटरीना के बयान के बारे में बताया जिसके बाद विक्की काफी हैरान हुआ हो गए थे। ऐसे में लोगों का ये मानना है कि दोनों के बीच प्यार पैदा करने के लिए करण जौहर के चैट शो ने अहम भूमिका निभाई है।
उसके बाद दोनों की पहली मुलाकात फिल्म कंपेनियन की टेप कास्ट के एक एपिसोड में हुई थी। इस चैट शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से अपने परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में सवाल पूछा था। इस फिल्म कंपेनियन चैट शो में उन अभिनेताओं के बीच बातचीत होती थी जिन्होंने कभी एक साथ काम नहीं किया है या एक-दूसरे को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझ पाए थे।
इस शो के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को कई अवार्ड्स सेरेमनी में देखा गया। यहां तक कि विक्की को कई बार अवार्ड्स शो के स्टेज पर कैटरीना के साथ फ्लर्ट करते हुए भी देखा गया। लेकिन कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। विक्की और कैटरीना ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर उनके एक करीबी के दिवाली पार्टी में देखा गया था।
Vicky kaushal and katrina kaif met for the first time in this chat show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














