प्रीतम एंड पेड्रो की सफलता के बाद वीर हिरानी की नई शुरुआत, जंगल बुक से इंस्पायर्ड फिल्म में निभाएंगे खास रोल

Veer Hirani Mowgli Voice: प्रीतम एंड पेड्रो में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने के बाद वीर हिरानी अब एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। एक्टर जल्द ही वॉइस एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे।
Veer Hirani Voice Acting In AI Movie
वीर हिरानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वीर हिरानी एक्टिंग के साथ-साथ अब वॉइस एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

  • जंगल बुक से इंस्पायर्ड AI फिल्म में मोगली को देंगे अपनी आवाज।

  • फिल्म को श्रीपाल मोराखिया प्रोड्यूस और सौमित्र रानाडे डायरेक्ट कर रहे हैं।

  • इससे पहले वीर हिरानी प्रीतम एंड पेड्रो में अपने एक्टिंग को लेकर चर्चा में आए थे।

Veer Hirani Voice Acting In AI Movie: एक्टर वीर हिरानी अपने करियर में एक नया चैप्टर जोड़ने जा रहे हैं। प्रीतम एंड पेड्रो में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद अब वह वॉइस एक्टिंग में किस्मत आजमाने जा रहे है।

वीर हिरानी जल्द ही जंगल बुक से इंस्पायर्ड एक एआई-जनरेटेड भारतीय फीचर फिल्म में मोगली के रोल को अपनी आवाज देते सुनाई देंगे। यह उनके लिए एक अलग तरह का अनुभव होगा, क्योंकि इस बार उन्हें बड़े पर्दे पर एक्टिंग करने के बजाय अपनी आवाज के जरिए रोल को जीवित करना होगा।

मोगली के रोल के लिए वीर हिरानी देंगे आवाज

जंगल बुक से प्रेरित इस आने वाली फिल्म को लेकर वीर हिरानी का नाम सामने आया है। वह फिल्म में मोगली के रोल के हिंदी वॉयस ट्रैक का हिस्सा होंगे। इस प्रोजेक्ट को श्रीपाल मोराखिया प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि सौमित्र रानाडे इसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वॉइस एक्टिंग के जरिए वीर हिरानी को अपने टेलेंट के एक नए पहलू को दिखाने का मौका मिलेगा।

प्रीतम एंड पेड्रो से मिली थी अलग पहचान

वीर हिरानी इससे पहले अविनाश अरुण की सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो में प्रीतम पारकर के रोल में नजर आ चुके है। इस प्रोजेक्ट के जरिए उन्होंने अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू किया था। सीरीज में उनके साथ एक्टर अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी अहम रोल में दिखाई दिए। वीर की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने पसंद किया और सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी तारीफ मिली।

Veer Hirani Voice Acting In AI Movie
रामायण की शूटिंग में लारा दत्ता के साथ हुआ ऐसा वाकया, कलाई से कंगन निकालने के लिए चलानी पड़ी आरी, वीडियो वायरल

आईएमबीडी की लिस्ट में सीरीज को मिली अलग पहचान

प्रीतम एंड पेड्रो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई। खबरों के अनुसार इसे साल 2026 की सबसे पॉपुलर भारतीय सीरीज के तौर पर जगह मिली। इस रिपोर्ट में 2016 से 2026 तक हर साल की पॉपुलर भारतीय सीरीज की लिस्ट शामिल की गई है। इस उपलब्धि ने सीरीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ाई है।

वॉइस एक्टिंग से करियर में नई शुरुआत

एक्टर वीर हिरानी के लिए मोगली को आवाज देना एक्टिंग से अलग चुनौती होगी। किसी एनिमेटेड रोल को प्रभावशाली बनाने के लिए आवाज के उतार-चढ़ाव पर खास ध्यान देना पड़ता है। अब देखना होगा कि वीर हिरानी अपनी आवाज के जरिए मोगली को किस तरह नया अंदाज देते हैं।